‘स्पेशल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप’ तक पहुंचे भारत-इजरायल के रि‍श्‍ते, नेतन्याहू ने खास अंदाज में दी पीएम मोदी को विदाई

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi Israel visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दो दिवसीय ऐति‍हासि‍क इजरायल दौरा गुरुवार को पूरा हो गया है, जिसके बाद वो भारत के लिए रवाना हो गए हैं. प्रधानमंत्री मोदी की वि‍दाई के मौके पर इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू ने दिल को छू लेने वाले अंदाज में उन्हें विदा किया.

तेल अवीव के बेन गुरियन एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेतन्याहू ने गर्मजोशी से गले मिलकर एक-दूसरे से बातचीत की. उसके बाद पीएम मोदी विमान में सवार हुए.वहीं इससे पहले हुई वार्ता में दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को “स्पेशल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप” तक उन्नत करने पर सहमति जताई. दोनों नेताओं ने भारत-इजरायल सहयोग को नई दिशा और गति देने पर भी चर्चा की.

दोनों देशों ने लिए एतिहासिक निर्णय

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्‍स पर पोस्ट किया कि “पीएम नेतन्याहू के साथ आज की बातचीत बहुत फायदेमंद रही. हमने अपनी समय की कसौटी पर खरी उतरी साझेदारी को स्पेशल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप तक ले जाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है. यह फैसला दोनों देशों के लोगों की आकांक्षाओं को दर्शाता है.”

भारत-इजरायल के साथ कई मुद्दों पर हुई चर्चा

उन्होंने आगे कहा कि “हमने अपने सहयोग को नई दिशा और ज्यादा रफ्तार देने पर चर्चा की, जिसमें आर्थिक और व्यापारिक संबंध भी शामिल हैं. हमने ‘क्रिटिकल एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज पार्टनरशिप’ स्थापित करने का निर्णय लिया है, जिससे भविष्य की कई उन्नत तकनीकी क्षेत्रों में सहयोग तेज होगा.” पीएम मोदी ने एग्रीकल्चर को एक अहम एरिया बताया, जहां दोनों देश मिलकर काम कर रहे हैं.

एग्रीकल्चर के क्षेत्र में भारत इजरायल मिलकर कर रहे है काम

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडि‍या प्लेटफॉर्म एक्‍स पर लि‍खा कि “एग्रीकल्चर एक अहम एरिया है, जहां भारत और इजरायल मिलकर काम कर रहे हैं. आज की बातचीत में सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस की संख्या बढ़ाकर 100 करने का फैसला किया गया. इससे किसानों को बहुत फायदा होगा.”

पीएम मोदी ने कलाकारों से की मुलाकात

पीएम मोदी ने यहूदी जासूसी थ्रिलर श्रृंखला ‘फौदा’ के कलाकारों से भी मुलाकात की. कलाकारों के साथ सेल्फी साझा करते हुए उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा कि “अच्छा हुआ कि इस मुलाकात के लिए सिर्फ एक सेल्फी ही काफी थी, कोई अंडरकवर काम नहीं करना पड़ा! फौदा.”

पीएम मोदी ने राष्‍ट्रपति भवन उद्यान में लगाया पौधा

दूसरे दिन की शुरुआत में पीएम मोदी ने इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग से मुलाकात की. दोनों नेताओं ने शिक्षा, स्टार्ट-अप, नवाचार, प्रौद्योगिकी और कनेक्टिविटी के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की. पीएम मोदी और राष्ट्रपति हर्जोग ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल के तहत राष्ट्रपति भवन के उद्यान में एक पौधा भी लगाया.

बता दें कि बुधवार को पीएम मोदी ने यरुशलम में इजरायली संसद ‘नेसेट’ के विशेष पूर्ण अधिवेशन को संबोधित किया, जो किसी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला ऐसा संबोधन था.

इसे भी पढें:-क्रिकेटर Rinku Singh के पिता का निधन, लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे

Latest News

Adani Green Q1 Results FY27: अदाणी ग्रीन का EBITDA रिकॉर्ड 4,122 करोड़ रुपये, रिन्यूएबल क्षमता 20 GW के पार

Adani Green Q1 Results FY27: अदाणी समूह की रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) ने वित्त वर्ष...

More Articles Like This