PM Modi Kuwait Visit: पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीय समुदाय को किया संबोधित, बोले- ‘मैंने यहां मिनी हिंदुस्तान देखा’

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
PM Modi Kuwait Visit: जबसे वह यहां आए हैं, तबसे ही चारों तरफ एक अलग ही अपनापन, एक अलग ही गर्मजोशी महसूस कर रहे हैं. “आप सब भारत के अलग-अलग राज्यों से आए हैं, लेकिन आप सभी को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे मेरे सामने मिनी हिंदुस्तान उमड़ आया है. उत्तर, दक्षिण, पूर्व, पश्चिम, हर क्षेत्र के अलग-अलग भाषा बोलने वाले लोग मेरे सामने नजर आ रहे हैं लेकिन सबके दिल में एक ही गूंज है…भारत माता की जय.” उक्त बातें शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ऐतिहासिक कुवैत दौरे के दौरान प्रवासी भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कही.

साथियों आज निजी रूप से मेरे लिए ये बहुत खास पल है

पीएम मोदी ने आगे कहा, “साथियों आज निजी रूप से मेरे लिए ये पल बहुत खास है, 43 वर्ष यानी चार दशक से भी ज्यादा समय के बाद भारत का कोई प्रधानमंत्री कुवैत आया है. आपको हिंदुस्तान से यहां आना है तो चार घंटे लगते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री को चार दशक लग गए.” बता दें पीएम मोदी का यह दौरा किसी भारतीय पीएम का 43 वर्षों में पहला कुवैत दौरा है.
उन्होंने आगे कहा, “आपमें से कितने ही साथी पीढ़ियों से कुवैत में रह रहे हैं, बहुतों का तो जन्म भी यहीं हुआ है और हर साल सैंकड़ों भारतीय आपके समूह में जुड़ते जाते हैं, आपने, कुवैत के समाज में भारतीयता का तड़का लगाया है, कुवैत के कैनवास में भारतीय हुनर का रंग भरा है.”

भारत और कुवैत का रिश्ता सभ्यताओं का है

भारत-कुवैत रिश्तों पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, “भारत और कुवैत का रिश्ता सभ्यताओं का है, स्नेह का है, व्यापार कोरबार का है. भारत और कुवैत अरब सागर के दो किनारों पर बसे हैं हमें सिर्फ डिप्लोमेसी ने ही नहीं, बल्कि दिलों ने भी जोड़ा है, हमारा वर्तमान ही नहीं बल्कि हमारा अतीत भी हमें जोड़ता है.”
Latest News

22 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 सितंबर 2026 मंगलवार को परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. जानिए आज का पंचांग, एकादशी तिथि, श्रवण नक्षत्र, ब्रह्म मुहूर्त, अभिजित मुहूर्त, शहरों के अनुसार राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This

Exit mobile version