PM Modi Kuwait Visit: पीएम मोदी ने 101 वर्षीय पूर्व IFS अधिकारी से की मुलाकात, भारतवंशियों ने गर्मजोशी से किया स्वागत

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
PM Modi Kuwait Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐतिहासिक यात्रा पर कुवैत पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी का एयरपोर्ट पर भव्‍य स्‍वागत किया गया है. भारतवंशियों ने तिरंगा झंडा लेकर उनका वेलकम किया. इस दौरान ‘मोदी-मोदी’ के नारे भी लगे. बता दें कि वह 43 साल में इस खाड़ी देश की यात्रा करने वाले पहले भारतीय पीएम बन गए. पीएम मोदी कुवैत राज्य के अमीर शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल-सबाह के निमंत्रण पर अपनी ऐतिहासिक दो दिवसीय यात्रा पर यहां पहुंचे हैं.
101 वर्षीय भारतीय अधिकारी ​से मिले
पीएम मोदी ने अपनी यात्रा के दौरान 101 वर्षीय पूर्व भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी मंगल सेन हांडा से मुलाकात की और कुवैत सिटी के एक होटल में भारतीय समुदाय के सदस्यों से बातचीत की. समाचार एजेंसी एएनआई से उनके बेटे दिलीप हांडा ने कहा, ‘यह जीवन भर का अनुभव है. पीएम मोदी ने कहा कि वह विशेष रूप से उनसे (उनके पिता) मिलने के लिए यहां आए हैं. हम प्रधानमंत्री मोदी के आभारी हैं.’
Latest News

Valentines Day 2026 Wishes: वैलेंटाइन डे पर पार्टनर को भेजें ये खूबसूरत मैसेज, ऐसे करें मोहब्बत का इजहार

Valentines Day 2026 Wishes:  आज पूरी दुनिया प्यार के रंग में रंगी है. 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे (Valentines...

More Articles Like This

Exit mobile version