रूस और ऑस्ट्रिया के लिए रवाना हुए पीएम मोदी, यात्रा से पहले कही ये बात

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi Russia Visit: पीएम मोदी आज से रूस और ऑस्ट्रिया के दौरे पर रवाना हो गए है. 5 साल बाद पीएम मोदी रूस का दौरा कर रहे हैं. वहां से ही वह ऑस्ट्रिया के लिए रवाना हो जाएंगे. 08 और 09 जुलाई को पीएम मोदी रूस की यात्रा पर रहेंगे. वहीं, इसके बाद 09 और 10 जुलाई को वह ऑस्ट्रिया जाएंगे. बता दें कि पीएम रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निमंत्रण पर 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए रूस के शहर मॉस्को पहुंच रहे हैं. आज शाम 5 बजे के करीब पीएम मोदी का विमान मॉस्को में लैंड करेगा.

रूस यात्रा से पहले पीएम का ट्वीट

अपने रूस और ऑस्ट्रिया की यात्रा से पहले पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा किया. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, “अगले तीन दिन रूस और ऑस्ट्रिया में रहेंगे. ये यात्राएं उन देशों के साथ संबंधों को गहरा करने का एक शानदार अवसर होंगी, जिनके साथ भारत की समय-परीक्षित मित्रता है. मैं इन देशों में रहने वाले भारतीय समुदाय के साथ बातचीत करने के लिए भी उत्सुक हूं.”

जानिए पीएम मोदी का मिनट टू मिनट का कार्यक्रम

पीएम मोदी आज दोनों देशों की यात्रा के लिए रवाना हो गए हैं. वहीं, मंगलवार को रूस में बसे भारतीय समुदाय से संवाद करेंगे. पीएम मोदी क्रेमलिन में अज्ञात सैनिक की समाधि पर पुष्पांजलि भी अर्पित करेंगे. तय कार्यक्रम के अनुसार पीएम मोदी मॉस्को में प्रदर्शनी स्थल पर रोसाटॉम मंडप का दौरा भी करेंगे.

रूसी राष्ट्रपति से द्विपक्षीय वार्ता

इन कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच प्रतिबंधित स्तर की वार्ता होगी. इसके बाद प्रधानमंत्री और रूसी राष्ट्रपति के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी. दोनों नेताओं के बीच की वार्ता में कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

यह भी पढ़ें: नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से बिगड़े हालात, सड़के टूटी; लाखों लोगों को छोड़ना पड़ा अपना घर

Latest News

Aaj Ka Rashifal: दशहरा पर इन राशियों का चमकेगा भाग्य, सुख-समृद्धि में होगी वृद्धि, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 20 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version