‘दोस्त के स्वागत से बहुत खुश हूं’ पीएम मोदी ने शेयर की मलेशिया के प्रधानमंत्री के साथ कार में सेल्फी की तस्वीरें

Kuala Lumpur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मेरे दोस्त, प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के गर्मजोशी से किए गए स्वागत से बहुत खुश हूं. दरअसल पीएम मोदी अपने दो दिवसीय दौरे पर मलेशिया पहुंचे हुए हैं. वहां खुद मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया.

स्वागत से बहुत खुश हूं

मलेशिया पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि कुआलालंपुर में लैंड किया. एयरपोर्ट पर मेरे दोस्त, प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के गर्मजोशी से किए गए स्वागत से बहुत खुश हूं. मैं हमारी बातचीत और भारत और मलेशिया के बीच दोस्ती के रिश्तों को और मजबूत करने का इंतजार कर रहा हूं.

दिखी पीएम मोदी की कार डिप्लोमेसी

इसके बाद एक बार फिर पीएम मोदी की कार डिप्लोमेसी दिखी. दोनों नेता एक ही कार में एयरपोर्ट से रवाना हो गए. पीएम मोदी और अनवर इब्राहिम ने कार में सेल्फी भी ली. पीएम मोदी ने ट्वीट कर बताया कि भारत-मलेशिया के जन-जन संबंधों का जश्न मनाते हुए! प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम और मैं कुआलालंपुर में आयोजित सामुदायिक कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे हैं.

भारतीय समुदाय के लोगों को भी किया संबोधित

पीएम मोदी ने मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में भारतीय समुदाय के लोगों को भी संबोधित किया. इस दौरान जनसभा स्थल पर भारतीयों ने मोदी-मोदी के नारे भी लगाए. पूरा माहौल पीएम मोदी को देखकर खुश दिखा. पीएम ने अपने संबोधन में दुनिया में बढ़ती भारत की ताकत बताते हुए कहा कि हम दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था हैं.

शुभकामनाएं दीं तो मुझे बहुत अच्छा लगा

हम एक-दूसरे की सफलता का जश्न मनाते हैं. जब प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने चंद्रयान-2 की सफलता पर अपनी शुभकामनाएं दीं तो मुझे बहुत अच्छा लगा. भारत की सफलता मलेशिया की सफलता है. यह एशिया की सफलता है. पीएम मोदी ने कहा कि मैंने वादा किया था और मैं आ गया.

इसे भी पढ़ें. कुआलालंपुर में भारतीय समुदाय के बीच बोले PM मोदी- “अब नई ऊंचाई पर है मलेशिया के साथ भारत का रिश्ता”

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version