गुयाना में कैरेबियाई नेताओं से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति इरफान अली बोले- ‘मैंने भारत के प्रधानमंत्री…’ 

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
गुयाना की ऐतिहासिक यात्रा पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार सुबह जॉर्जटाउन पहुंचने के तुरंत बाद कई कैरेबियाई कम्युनिटी के नेताओं से मुलाकात की. गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली ने यह जानकारी दी.
बता दें, यह 56 वर्षों में दक्षिण अमेरिकी राष्ट्र में किसी भारतीय पीएम की यह पहली यात्रा है. जी-20 शिखर सम्मेलन के समापन के बाद रियो डी जेनेरियो से एयरपोर्ट पहुंचने पर पीएम मोदी का स्वागत गुयाना के राष्ट्रपति मार्क एंथनी फिलिप्स ने एक दर्जन से अधिक कैबिनेट मंत्रियों के साथ किया.

घनिष्ठ और जीवंत कार्य संबंध

गुयाना के राष्ट्रपति ने (बुधवार शाम, भारतीय समयानुसार) सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया, “कल शाम, मैंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीन दिवसीय राजकीय दौरे के लिए गुयाना में स्वागत किया. बाद में शाम को जॉर्जटाउन के गुयाना मैरियट होटल में मुझे प्रधानमंत्री मोदी को कई सीएआरआईसीओएम नेताओं से मिलवाने का सौभाग्य मिला, जो दूसरे भारत-सीएआरआईसीओएम शिखर सम्मेलन के लिए यहां आए हैं. इस बैठक ने भारत और कैरीबियाई देशों के बीच मजबूत होते संबंधों को रेखांकित किया, जो साझा मूल्यों और आपसी प्रगति के दृष्टिकोण पर आधारित है.”
गुयाना के नेता ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री मोदी को गुयाना में भारतीय प्रवासियों के सदस्यों से जुड़ने का अवसर भी मिला. उन्होंने कहा, “हमारी ‘वन गुयाना’ पहल के तहत सांस्कृतिक प्रदर्शन को देखना बहुत ही सुखद था, जो कि विविधता में एकता और हमारे राष्ट्रों को जोड़ने वाले गहरे संबंधों का सेलीब्रेशन था.” प्रधानमंत्री मोदी ग्लोबल साउथ के लिए लगातार कोशिशें कर रहे हैं. वहीं 15 सदस्यीय सीएआरआईसीओएम भारत के साथ ‘घनिष्ठ और जीवंत कार्य संबंध’ बनाए रखने पर जोर दे रहा है.
Latest News

₹1,500 करोड़ के सुपारी सिंडिकेट पर ED का बड़ा एक्शन, काली कमाई से खरीदे आलीशान बंगले, 4 राज्यों में 20 ठिकानों पर रेड

विदेशी सुपारी की कथित तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने असम, मिजोरम, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के 20 ठिकानों पर छापेमारी की है. एजेंसी के मुताबिक, नेटवर्क ने ₹1,500 करोड़ से अधिक की अपराध से अर्जित आय पैदा की. कार्रवाई में ₹1.30 करोड़ नकद जब्त किए गए और 33 बैंक खाते फ्रीज किए गए.

More Articles Like This

Exit mobile version