पीएम मोदी ने वारसॉ में जाम साहब नवानगर मेमोरियल पर अर्पित की श्रद्धांजलि, शेयर की तस्वीरें

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi Poland Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिनों की पोलैंड यात्रा पर हैं. बुधवार शाम वह वारसॉ पहुंचे, जहां पर उनका भव्य स्वागत किया गया. करीब 45 सालों बाद ऐसा मौका आया है, जब कोई भारतीय पीएम पोलैंड की यात्रा पर गए हैं. पोलैंड के वारसॉ में पीएम मोदी ने मोंटे कैसिनो स्मारक और कोल्हापुर परिवार के स्मारक पर श्रद्धांजलि दी. यह दोनों स्थान एक दूसरे के बगल में स्थित है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवानगर में जाम साहब को श्रद्धांजलि देने के बाद कोल्हापुर परिवार के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की है. दरअसल, मोंटे कैसिनो स्मारक द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान 1944 में मोंटे कैसिनों की लड़ाई में द्वितीय पोलिश कोर के सैनिकों की जीत की याद दिलाता है. बताया जाता है कि द्वितीय कोर ने नाजी जर्मन सेना के विरुद्ध वहां पर स्थित मठ पर विजय प्राप्त की थी, इस लड़ाई में करीब 900 से अधिक पोलिश सैनिक मारे गए थे.

जानिए क्या बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ” मानवता और करुणा एक न्यायपूर्ण और शांतिपूर्ण दुनिया की महत्वपूर्ण नींव हैं. वारसॉ में नवानगर के जाम साहब स्मारक में जाम साहब दिग्विजयसिंहजी रणजीतसिंहजी जडेजा के मानवीय योगदान पर प्रकाश डाला गया है, जिन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के कारण बेघर हुए पोलिश बच्चों को आश्रय के साथ-साथ देखभाल भी सुनिश्चित की. जाम साहब को पोलैंड में डोबरी महाराजा के नाम से याद किया जाता है.”

पीएम मोदी ने जाम साहब नवानगर को श्रद्धांजलि

पीएम मोदी के इस स्थान पर पहुंच कर जाम साहब को श्रद्धांजलि देने के बाद लोगों ने खुशी जाहिर की है. जानकारी दें कि पीएम ने जाम साहब के परिवार के लोगों से बातचीत भी की है और वारसॉ में जाम साहब नवानगर स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की है. इस दौरान पीएम मोदी ने विचारशील हाव-भाव की प्रशंसा की और कहा, “यह “अच्छे महाराजा” दिग्विजयसिंहजी रणजीतसिंहजी जडेजा की भावन और मानवता को दर्शाता है.”

Latest News

कोलकाताः तारातल्ला में निर्माणाधीन गोदाम का शेड गिरा, मलबे में दबे 60 मजदूर, बचाव अभियान जारी

Kolkata Warehouse Collapse: कोलकाता से भीषण हादसे की खबर सामने आई है. यह हादसा बुधवार की दोपहर महानगर के...

More Articles Like This

Exit mobile version