प्रगति की प्रतीक्षा कर रहा सीमांत क्षेत्र नहीं, भारत की ग्रोथ स्टोरी का केंद्र बन गया है पूर्वोत्तर: पीएम मोदी

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi: प्रधानमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव की एक पोस्ट को रिपोस्ट कर कहा कि पूर्वोत्तर अब प्रगति की प्रतीक्षा कर रहा सीमांत क्षेत्र नहीं रहा, बल्कि भारत की ग्रोथ स्टोरी का केंद्रबिंदु बन गया है. पीएमओ द्वारा ये भी बताया गया कि शनिवार को पीएम मोदी देश के पूर्वी राज्य मिजोरम में बैराबी-सैरांग रेलवे लाइन का उद्घाटन करेंगे, जो राज्य के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित होगा.

पीएम मोदी ने एक्‍स पर अपने पोस्‍ट में लिखा कि “बैराबी-सैरांग रेलवे लाइन का उद्घाटन एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है, जो मिजोरम को नेशनल रेलवे नेटवर्क से जोड़ता है और व्यापार, संपर्क और अवसरों के नए द्वार खोलता है.” इस पोस्ट के नीचे पीएमओ की ओर से केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव की पोस्ट शेयर की गई है, जिसमें रेल मंत्री वैष्णव ने लिखा है कि स्वतंत्रता के बाद पहली बार पूर्वोत्तर क्षेत्र को भारत की विकास गाथा के केन्द्र में देखा जा रहा है.

कई ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी

रेलमंत्री ने बताया कि शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा बैराबी-सैरांग रेलवे लाइन का उद्घाटन मिजोरम के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि होगी. 8,000 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से निर्मित, यह 51 किलोमीटर लंबी परियोजना पहली बार आइजोल को नेशनल रेलवे नेटवर्क से जोड़ेगी. साथ ही सैरंग से दिल्ली (राजधानी एक्सप्रेस), कोलकाता (मिज़ोरम एक्सप्रेस) और गुवाहाटी (आइजोल इंटरसिटी) के लिए तीन नई ट्रेन सेवाओं को भी पीएम मोदी हरी झंडी दिखाएंगे.

अग्रणी क्षेत्र के रूप में होने लगी है पूर्वी राज्यों की पहचान

केंद्रीय मंत्री वैष्णव आगे लिखा कि पीएम मोदी की एक्ट ईस्ट पॉलिसी की शुरुआत के साथ भारत के पूर्वी राज्यों की पहचान अब एक अग्रणी क्षेत्र के रूप में होने लगी है. लोग सरकारी योजनाओं का लाभ पा रहे हैं. पहली बार पूर्वोत्तर क्षेत्र को भारत की ग्रोथ स्टोरी के केंद्र में देखा जा रहा है.

पांच गुना बढ़ा रेलवे के लिए बजट आवंटन

केंद्रीय मंत्री के मुताबिक, “रेलवे के लिए बजट आवंटन 2009 से 2014 की अवधि की तुलना में पांच गुना बढ़ गया है. उन्‍होंने बताया कि अकेले इस वित्त वर्ष में 10,440 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं. वहीं, साल 2014 से 2025 तक कुल बजटीय आवंटन 62,477 करोड़ रुपए है.” वहीं, आज 77,000 करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाओं पर काम चल रहा है. पूर्वोत्तर में पहले कभी इतने रिकॉर्ड स्तर का निवेश नहीं हुआ.”

इसे भी पढें:-टैरिफ को लेकर RSS प्रमुख मोहन भागवत ने दुनिया को दिया गहरा संदेश, कहा- ‘मैं-मेरा’ की स्वार्थी सोच से उपजे…

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This