PM Modi को मिला France का सर्वोच्च सम्मान

Must Read

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय फ्रांस (France) के दौरे पर हैं. जानकारी के मुताबिक, आज प्रधानमंत्री मोदी बैस्टिल दिवस परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. इससे पहले पीएम मोदी (PM Modi) को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) ने फ्रांस के सर्वोच्च सम्मान ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर (Grand Cross of the Legion of Honor) से सम्मानित किया. भारत की जनता की ओर से प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को धन्यवाद किया. 

ये भी पढ़े:- Sensex Opening Bell: हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, 300 अंक उछला सेंसेक्स, Nifty 19500 के पार

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने किया ट्वीट
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची (Arindam Bagchi) ने ट्वीट कर कहा, राष्ट्रपति मैक्रों ने पीएम नरेंद्र मोदी को फ्रांस के सर्वोच्च पुरस्कार ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया. यह गर्मजोशी भरा कदम भारत-फ्रांस साझेदारी की भावना को दर्शाता है.  

Latest News

09 November 2026 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

09 November 2026 Ka Panchang: 9 नवंबर 2026, सोमवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अमावस्या है. इस...

More Articles Like This