PM Modi Reply to Justin Trudeau: चार दिन पहले कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने दी थी बधाई, PM मोदी ने अब दिया जवाब, जानिए क्याि कहा…

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi Reply to Justin Trudeau: भारत में हुए लोकसभा चुनाव के बाद नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने 9 जून को लगातार तीसरी बार पीएम पद की शपथ ली. इस खास मौके पर पीएम मोदी को दुनियाभर के नेताओं की ओर से बधाई संदेश मिले. भारत से रिश्तों में तल्खी के बीच कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने चार दिन पहले सोशल मीडिया पर पोस्‍ट कर पीएम मोदी को जीत की बधाई दी थी. लेकिन, पीएम मोदी ने शपथ ग्रहण करने के बाद जस्टिन ट्रूडो के बधाई स्वीकार करते हुए जवाब दिया है. आइए जानते हैं पीएम मोदी ने क्‍या कहा…

पीएम मोदी ने जस्टिन ट्रूडो के बधाई संदेश का दिया जवाब 

चार दिन बाद कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो के बधाई संदेश का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, भारत आपसी समझ और एक-दूसरे की चिंताओं के सम्मान के आधार पर कनाडा के साथ काम करने के लिए तत्पर है. पीएम ने आगे लिखा, “बधाई संदेश के लिए @CanadianPM को धन्यवाद. भारत आपसी समझ और एक-दूसरे की चिंताओं के सम्मान के आधार पर कनाडा के साथ काम करने के लिए तत्पर है.”

ट्रूडो ने क्या कहा

सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्‍ट कर पीएम मोदी को बधाई देते हुए कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने कहा था, ‘भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनाव में जीत पर बधाई. कनाडा मानवाधिकारों, विविधता और कानून के शासन पर आधारित संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए उनकी सरकार के साथ काम करने के लिए तैयार है.’

यह भी पढ़े: Ghazipur: मुख्तार के शूटर अंगद और गोरा को पांच-पांच साल की सजा, जाने क्या है मामला

Latest News

Aaj Ka Rashifal 3 July 2026: आज इन राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal, 03 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version