PM मोदी पहुंचे सेशेल्स, मिला ‘गार्ड ऑफ ऑनर’, बोलें- ‘यहां भारत से पुराने रिश्तों को और मजबूत करने आया हूं’

Seychelles: तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को हिंद महासागर में स्थित सेशेल्स देश पहुंचे. सेशेल्स अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हर्मिनी और एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने PM मोदी का स्वागत किया. प्रधानमंत्री को औपचारिक ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ भी दिया गया. इस यात्रा के दौरान वह राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के साथ बातचीत करेंगे और देश के ‘राष्ट्रीय दिवस’ के स्वर्णजयंती समारोह में शामिल होंगे. प्रधानमंत्री मोदी सेशेल्स की संसद नेशनल असेंबली को भी संबोधित करेंगे और भारतीय समुदाय के सदस्यों से बातचीत करेंगे.

पहले 2015 में सेशेल्स की यात्रा

प्रधानमंत्री मोदी ने इससे पहले 2015 में सेशेल्स की यात्रा की थी, जबकि राष्ट्रपति हर्मिनी इसी साल भारत आए थे. PM मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “सेशेल्स पहुंच गया हूं. हवाई अड्डे पर डॉ. पैट्रिक हर्मिनी द्वारा किए गए गर्मजोशी भरे स्वागत की मैं दिल से सराहना करता हूं.” उन्होंने कहा, “सेशेल्स, हिंद महासागर में हमारा एक अहम समुद्री साझेदार और करीबी दोस्त है. मैं एक ऐसी सार्थक यात्रा की उम्मीद कर रहा हूं, जिसका मकसद हमारे पुराने रिश्तों को और मजबूत करना और दोनों देशों के लोगों के फायदे के लिए सहयोग को बढ़ाना है.”

सेशेल्स भारत का एक महत्वपूर्ण साझेदार

प्रधानमंत्री ने यात्रा पर रवाना होने से पहले एक बयान में कहा कि सेशेल्स भारत का एक महत्वपूर्ण समुद्री पड़ोसी और ‘विजन महासागर’ तथा ‘ग्लोबल साउथ’ के प्रति भारत की साझा प्रतिबद्धता का प्रमुख साझेदार है. राष्ट्रपति हर्मिनी के निमंत्रण पर राजकीय यात्रा पर आए मोदी ‘विशिष्ट अतिथि’ के तौर पर राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल होंगे. अधिकारियों ने बताया कि भारतीय सशस्त्र बलों की एक टुकड़ी और भारतीय नौसेना के दो जहाज इन समारोहों में हिस्सा लेंगे.

द्विपक्षीय बातचीत का बेसब्री से इंतज़ार

PM मोदी ने आगे कहा कि वह दोनों देशों की पुरानी दोस्ती को और मज़बूत करने के मकसद से होने वाली द्विपक्षीय बातचीत का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं. सेशेल्स दौरे पर रवाना होने से पहले उन्होंने कहा, “हम मिलकर अपने लोगों की तरक्की के लिए काम करेंगे और हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा और समृद्धि को बढ़ावा देंगे.” दोनों पक्षों के द्विपक्षीय सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा करने और आपसी हित के क्षेत्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने की उम्मीद है.

इसे भी पढ़ें. ‘चांदी की ईंटें, आभूषण सभी सुरक्षित हैं’, राम मंदिर ट्रस्ट ने जारी किया बयान, लोगों से की ये अपील

Latest News

Earthquake: भूकंप के तेज झटकों से कांपी इंडोनेशिया की धरती, भारी तबाही, दो लोगों की मौत

Earthquake In Indonesia: शनिवार को तड़के भूकंप के तेज झटकों इंडोनेशिया की धरती हिल उठी. तट पर 7.7 तीव्रता...

More Articles Like This

Exit mobile version