Ram Mandir Donation Case: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ताबड़तोड़ एक्शन लिए जा रहे हैं. मामले में 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर उन्हें गिरफ़्तार कर लिया गया है. इस विवाद पर सियासत तेज हो गई है. इसी बीच राम मंदिर तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है. जिसके बाद राम मंदिर ट्रस्ट ने बयान जारी किया है.
इन घटनाओं ने हम आहत हैं Ram Mandir Donation Case
राम मंदिर ट्रस्ट ने एक बयान जारी किया है, जिसमें लिखा है, श्रीराम मंदिर (अयोध्या) में पिछले कुछ दिनों से सुनी हुई घटनाओं से हम स्तब्ध, आहत एवं अत्यंत दुखी हैं. समस्त रामभक्तों एवं रामसेवकों के प्रतिनिधि के रूप में यहां सेवा करने वाले हम इसकी न्यायपूर्ण जाँच एवं रामभक्तों को आश्वस्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
महासचिव चंपत राय का इस्तीफा हुआ प्राप्त
बयान में आगे कहा गया कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री श्रीचंपत राय जी और न्यासी श्री अनिल मिश्रा जी से त्यागपत्र प्राप्त हुआ है. न्यास अपनी आगामी बैठक में इस पर विचार करेगा. बयान में आगे लिखा गया कि, न्यास उन श्रद्धालु भक्तों को आश्वस्त करता है जिन्होंने चांदी की ईंटें, आभूषण आदि श्रीराम की सेवा में अपूर्ण हेतु न्यास के अधिकारियों को व्यक्तिश: सौंपी है, वे वस्तुएं सुरक्षित हिसाब सहित उपलब्ध हैं.
न्यास ने एफआईआर की प्रविष्टि की है
ट्रस्ट की ओर से जारी बयान में आगे लिखा गया है कि मंदिर के दानपात्रों से प्राप्त राशि की घटना संबंध में न्यास के निवेदन पर उत्तर प्रदेश शासन द्वारा गठित SIT से प्राप्त अंतरिम प्रतिवेदन के आधार पर न्यास ने एफआईआर की प्रविष्टि की है और उसपर वैधानिक कार्यवाही जारी है.
लोगों से की ये अपील
ट्रस्ट ने बयान में आगे कहा कि हम सभी को विश्वास दिलाते हैं कि भविष्य में कोई भी दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति ना बने ऐसा सुनिश्चित करेंगे. अपराधियों को वैधानिक यथायोग्य कांड दंड मिले, इसके आग्रही रहेंगे. असामाजिक, अधार्मिक, स्वार्थी तत्वों द्वारा सनातन धर्म पर लांछन लगाने का प्रयास सफल नहीं होने देंगे. कृपया प्रसारित भ्रामक एवं निराधार अफवाहों से स्वयं बचें तथा अन्य लोगों को भी इसका शिकार न होने दें. हमें विश्वास है कि ये बादल छटेंगे. अंधेरा हटेगा, सत्य सूर्य का प्रकाश होगा तथा श्रीरामभक्ति का प्रबल धारा अखंड बहती रहेगी. जय श्रीराम.