जोहान्सबर्ग में पीएम मोदी के स्‍वागत में भारतीय समुदाय ने गाया ‘गंगा मैया’ का गीत, प्रधानमंत्री ने भोजपुरी में किया ये पोस्ट

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi South Africa visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को जी 20 समिट में शामिल होने के लिए साउथ अफ्रीका के जोहान्‍सबर्ग पहुंचे, जहां उन्‍होंने भारतीय समुदाय के लोगों से बातचीत की. हालांकि इससे पहले पीएम मोदी के जोहान्‍सबर्ग पहुंचने पर भारतीय समुदाय के लोगों ने उनके सामने साउथ अफ्रीका के गिरमिटिया गाने ‘गंगा मैया’ परफॉर्म किया गया, जिसे पीएम मोदी ने बड़ी उत्सुकता से सुना और परफॉर्मेंस की तारीफ की.

इस परफॉर्मेंस के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि यह बहुत खुशी और इमोशनल अनुभव था. वहीं, PM मोदी ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म X पर वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्हें कल्चरल ट्रिब्यूट का आनंद लेते देखा जा सकता है. उन्होंने बताया कि यह गाना साउथ अफ्रीका में शुरुआती भारतीय समुदाय की हिम्मत और याद को दिखाता है.

पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो

पीएम मोदी ने ‘गंगा मैया’ के गाने की वीडियो भी एक्स पर शेयर की. उन्होंने कहा कि “जोहान्सबर्ग में साउथ अफ्रीका के गिरमिटिया गाने ‘गंगा मैया’ की परफॉर्मेंस देखना हमारे लिए बहुत खुशी और इमोशनल अनुभव था.” पीएम मोदी ने कहा कि परफॉर्मेंस को और भी खास बनाने वाली बात यह थी कि इसमें पारंपरिक गाने का तमिल वर्जन भी शामिल था. जो साउथ अफ्रीका में भारतीय मूल के समुदाय की अलग-अलग भाषाई जड़ों को एक ट्रिब्यूट है.

साउथ अफ्रीका में रहने वाले भारतीयों के लिए क्यों खास है गाना?

बता दें कि साउथ अफ्रीका में रहने वाले भारतीय समुदाय के लिए ‘गंगा मैया’ गाना एक खास जगह रखता है. इस बारे में बताते हुए पीएम मोदी ने एक्‍स पर लिखा कि “यह गाना उन लोगों की उम्मीद और अटूट हिम्मत को दिखाता है जो कई साल पहले यहां आए थे. इन गानों और भजनों के ज़रिए, उन्होंने भारत को अपने दिलों में जिंदा रखा.”

इसे भी पढें:-भारत के लिए स्‍वर्णिम युग, राममय हो गया देश का कोना-कोना, राम मंदिर के ध्वजारोहण पर बोले सिंगर कैलाश खेर

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This