भारत के प्रति मालदीव के बदले सुर! राष्ट्रपति मुइज्जू बोले- मोदी के शपथ ग्रहण में शामिल होना गर्व की बात

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi Swearing-in Ceremony: इस समय भारत की धाक दुनिया के तमाम देशों पर बढ़ने लगी है. ऐसे में भारत से दुश्मनी ठानने वाले मालदीव का भी नजरिया भी भारत के प्रति बदलता हुआ नजर आ रहा है. दरअसल, भारत में हुए आम चुनाव के बाद नरेंद्र मोदी 9 जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले है.

पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कई देशों को आमंत्रित किया गया है, जिसमें मालदीव भी शामिल है. ऐसे में मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने शपथ ग्रहण समारोह का न्यौता स्वीकार करने के साथ ही प्रतिक्रिया भी दी है. उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होना उनके लिए सम्मान की बात होगी.

दोनो देशों के द्विपक्षीय संबंध सकारात्मक

मुइज्जू ने कहा कि इस ऐतिहासिक अवसर पर भारत की उनकी यात्रा से परिलक्षित होगा कि दोनो देशों के द्विपक्षीय संबंध सकारात्मक दिशा में बढ़ रहे हैं. आपको बता दें कि नयी दिल्ली में नरेंद्र मोदी रविवार यानी 9 जून को प्रधानमंत्री पद का शपथ ग्रहण करेंगे. यह प्रधानमंत्री के रूप में उनका लगातार तीसरा कार्यकाल होगा.

मुइज्जू ने दी PM Modi को बधाई

इससे पहले बुधवार को राष्‍ट्रपति मुइज्जू ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स के जरिए मोदी को बधाई दी थी. इसके साथ ही उसने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए भारत के प्रधानमंत्री के साथ काम करने की इच्छा भी व्यक्त की थी. मुइज्जू ने एक्स पर लिखा था कि “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी एवं भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को 2024 के आम चुनाव में लगातार तीसरी बार सफलता मिलने पर बधाई.

इसे भी पढ़ें:-Pakistan: क्यों पाकिस्तान ने अब तक नहीं दी पीएम मोदी को बधाई? PAK विदेश मंत्रालय ने बताई ये वजह

Latest News

Aaj Ka Rashifal: मेष, कन्या, मीन राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा आज का दिन, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal, 22 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version