थाईलैंड और श्रीलंका की यात्रा करेंगे PM Modi, बैंकॉक के BIMSTEC Summit में भी होंगे शामि‍ल

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi Thailand Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्‍द ही थाईलैंड और श्रीलंका की यात्रा करने वाले है, जिसका आधिकारिक ऐलान भी कर दिया गया है, जिसके तहत पीएम मोदी पहले थाईलैंड जाएंगे और उसके बाद श्रीलंका का रूख करेंगे. बता दें कि पीएम मोदी की थाईलैंड यात्रा प्रधानमंत्री पैटोंगटार्न शिनावात्रा के निमंत्रण पर हो रही है.

विदेश मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थाईलैंड में 4 अप्रैल को आयोजित होने वाले छठे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. ऐसे में वो 3 से 4 अप्रैल तक बैंकॉक का दौरा करेंगे. पीएम मोदी की यह तीसरी थाईलैंड यात्रा है. इसके बाद वो कोलंबो के लिए रवाना होंगे. वहीं, इस शिखर सम्मेलन की मेजबानी वर्तमान बिम्सटेक अध्यक्ष थाईलैंड करेगा.

पीएम मोदी की चौथी श्रीलंका यात्रा

बता दें कि श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायका के निमंत्रण पर 4 से 6 अप्रैल 2025 तक पीएम मोदी श्रीलंका दौरे पर रहेंगे. दरअसल, साल 2015 के बाद से प्रधानमंत्री मोदी की यह द्वीप राष्ट्र की चौथी यात्रा होगी. इससे पहले पीएम मोदी ने साल 2015, 2017 और 2019 में श्रीलंका का दौरा किया था.

भारत और श्रीलंका के बीच तनातनी

प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब श्रीलंका और भारत के बीच मछुआरों की गिरफ्तारी का मुद्दा गरम है और इसके कारण ही दोनों देशों के बीच तनातनी भी चल रही है. दरअसल, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन कई बार विदेश मत्री एस. जयशंकर को पत्र लिखकर मुद्दे के स्थायी हल निकालने के लिए काम करने को कह चुके हैं.

इसे भी पढें:-UAE ने भारत समेत कई देशों को दिया ईद का बड़ा तोहफा, 1500 से अधिक कैदियों को किया रिहा

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version