Guyana: गुयाना में 56 साल बाद भारतीय पीएम की ऐतिहासिक यात्रा, इन मुद्दों पर हो सकती है वार्ता

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi to visit Guyana: प्रधानमंत्री मोदी 19-21 नवंबर को गुयाना का दौरा करेंगे. बता दें कि साल 1968 के बाद गुनाया में पहली बार किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यात्रा होगी. गुनाया के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफ़ान अली के निमंत्रण पर पीएम मोदी गुयाना की राजकीय यात्रा करेंगे. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुयाना के नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ताएं करेंगे. हालांकि इससे पहले वो नाइजीरिया के दौरे पर जाएंगे.

नाइजीरिया यात्रा पर भी जाएंगे पीएम मोदी

बता दें कि नाइजीरिया में भी करीब 17 वर्षो में भारत के प्रधानमंत्री की नाइजीरिया की पहली यात्रा होगी. नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टीनूबू के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी 16-17 नवंबर को नाइजीरिया की यात्रा पर जाएंगे. विदेश मंत्रालय के मुताबिक, यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री भारत और नाइजीरिया के बीच रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा करेंगे और द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा करेंगे.

जी-20 शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल

इसी बीच वो भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्राजील में जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा की ओर से आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 18-19 नवंबर को रियो डी जेनेरियो का दौरा करेंगे.  इस सम्‍मेलन के दौरान प्रधानमंत्री वैश्विक महत्व के विभिन्न मुद्दों पर भारत का रुख सामने रखेंगे और पिछले दो वर्षों में भारत द्वारा आयोजित ‘जी-20 नई दिल्ली लीडर्स डिक्लेरेशन’ और ‘वॉयस ऑफ द ग्लोबल साउथ समिट’ के परिणामों पर चर्चा करेंगे.

इसे भी पढें:- श्रीलंका के बाद अब इस देश में यहूदियों पर हमले की रची जा रही साजिश, इजरायल ने अपने नागरिको को किया अलर्ट

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version