कनाडा की यात्रा के बाद क्रोएशिया रवाना हुए PM Modi, प्रधानमंत्री प्लेंकोविच के साथ करेंगे द्विपक्षीय बैठक

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi visit to Croatia: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कनाडा दौरा सफल रहा है. अब पीएम मोदी अपनी तीन देशों की यात्रा के अंतिम पड़ाव में क्रोएशिया के लिए रवाना हो गए हैं. इसके पहले उन्होंने कनाडा के लोगों और सरकार को जी7 शिखर सम्मेलन की सफल मेजबानी के लिए धन्यवाद दिया.

कनाडा की सफल यात्रा की पूरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने (PM Modi visit to Croatia) मंगलवार को जी-7 सम्मेलन में भाग लेने के लिए कनाडा की अपनी सफल यात्रा पूरी की. प्रधानमंत्री मोदी विशेष आमंत्रण पर कनाडा में आयोजित जी7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने गए. उन्होंने जी-7 शिखर सम्मेलन में वैश्विक नेताओं के साथ कई उच्च स्तरीय बैठकें की. पीएम मोदी की जी-7 शिखर सम्मेलन में लगातार ये छठी भागीदारी रही.

पीएम मोदी ने की वैश्विक मुद्दों पर चर्चा

कनाडा दौरे को लेकर पीएम मोदी ने एक पोस्ट में लिखा, “कनाडा की एक सफल यात्रा का समापन. कनाडा के लोगों और सरकार को जी7 शिखर सम्मेलन की सफल मेजबानी के लिए धन्यवाद, जिसमें विविध वैश्विक मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई. हम वैश्विक शांति, समृद्धि और स्थिरता को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.”

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने दी जानकारी

पीएम मोदी ने अपनी यात्रा के दौरान जिन मुद्दों पर चर्चा की, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने उनके बारे में जानकारी दी. रणधीर जायसवाल ने “एक्स” पर लिखा, “प्रधानमंत्री मोदी ने कनाडा की अपनी बहुत ही सफल यात्रा पूरी की. जी7 शिखर सम्मेलन में ऊर्जा सुरक्षा, प्रौद्योगिकी और नवाचार जैसे वैश्विक संदर्भ में महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक बातचीत की. कई नेताओं से मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की.”

क्रोएशिया की यात्रा के लिए रवाना हो चुके हैं पीएम

पीएम मोदी फिलहाल क्रोएशिया की आधिकारिक यात्रा के लिए रवाना हो चुके हैं. क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविच के निमंत्रण पर पीएम मोदी इस यात्रा पर गए हैं. ये किसी भारतीय प्रधानमंत्री की क्रोएशिया की पहली यात्रा होगी, जो द्विपक्षीय संबंधों में महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी. तय कार्यक्रम के मुताबिक, पीएम मोदी वहां प्रधानमंत्री प्लेंकोविच के साथ द्विपक्षीय चर्चा करेंगे और क्रोएशिया के राष्ट्रपति जोरान मिलनोविच से मिलेंगे. क्रोएशिया की ये यात्रा यूरोपीय संघ में भागीदारों के साथ संबंध को और मजबूत करने की भारत की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है.

ये भी पढ़ें- G-7 Summit में दिखा ‘Melodi’ पल, पीएम मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी से की मुलाकात

Latest News

LPG Cylinder Price Today 16 July 2026: घरेलू गैस सिलेंडर के दाम स्थिर, क्या जल्द बढ़ेंगे रेट? जानिए अपने शहर का भाव

16 जुलाई 2026 को घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच भविष्य में गैस महंगी होने की आशंका जताई जा रही है. जानिए आपके शहर में आज क्या है LPG का रेट.

More Articles Like This

Exit mobile version