G-7 Summit में दिखा ‘Melodi’ पल, पीएम मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी से की मुलाकात

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi Meloni G7 Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी-7 शिखर सम्मेलन में मेजबान कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी सहित कई देशों के नेताओं ने मुलाकात की. 51वें जी-7 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से भी मुलाकात की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.

जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की खास तस्वीर

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने इस खास मुलाकात की तस्वीर अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट की है. उन्होंने पोस्ट में लिखा- भारत और इटली दोस्ती की मजबूत डोर से एक-दूसरे से जुड़े हैं. उनके इस पोस्ट पर पीएम मोदी ने कहा, “मैं आपसे पूरी तरह सहमत हूं, प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी. इटली के साथ भारत की दोस्ती और मजबूत होती जाएगी, जिससे हमारे लोगों को बहुत लाभ होगा!”

पीएम मोदी ने की वैश्विक नेताओं से मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कनाडा में 51वें जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए कनानास्किस पहुंचे, जहां उन्होंने वैश्विक नेताओं से मुलाकात की. यह जी7 शिखर सम्मेलन के आउटरीच सत्र में भारत की 12वीं और पीएम मोदी की छठी भागीदारी है. इससे पहले मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा और ब्राजील के राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला दा सिल्वा ने जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत की.

ब्राजील के राष्ट्रपति ने कही ये बात

‘एक्स’ पर एक अन्य पोस्ट में, पीएम मोदी ने कहा, “दो प्रिय मित्रों, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रामफोसा और ब्राजील के राष्ट्रपति लूला के साथ शानदार बातचीत हुई. हम ग्लोबल साउथ के महत्वपूर्ण मुद्दों पर बोलने के लिए अपनी प्रतिबद्धता में अडिग हैं. हम आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर कल बनाने के लिए जो कुछ भी करना होगा, करने के लिए समान रूप से दृढ़ हैं. जी-7 शिखर सम्मेलन में नेताओं के बीच एकता को दर्शाते हुए, ब्राजील के राष्ट्रपति लूला ने ट्वीट किया, “जी-7 में ग्लोबल साउथ मौजूद है. यहां सिरिल रामफोसा और नरेंद्र मोदी के साथ बैठक में हम एकजुट होकर अपनी आवाज को बुलंद कर रहे हैं.

कनाडा के पीएम का किया धन्यवाद

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि वे जी-7 शिखर सम्मेलन में आमंत्रित करने के लिए प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के आभारी हैं. उन्होंने कहा कि “2015 के बाद एक बार फिर कनाडा आना और यहां के लोगों के बीच उपस्थित होना मेरे लिए सम्मान की बात है.”

ये भी पढ़ें- अमेरिकी लक्ष्यों को पूरा करने पर केंद्रित है डोनाल्ड ट्रंप का ध्यान: JD Vance

Latest News

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के प्रयास से बलिया में बनेगा ₹165 करोड़ का ROB, बांसडीहरोड रेलवे क्रॉसिंग पर खत्म होगा जाम

बलिया। बांसडीहरोड रेलवे स्टेशन के पास रेलवे क्रॉसिंग संख्या 5सी/टी-3 पर दो लेन के रेल उपरिगामी सेतु (आरओबी) के...

More Articles Like This

Exit mobile version