आगरा में भीषण हादसा: बेकाबू मैक्स पलटी, चार लोगों की मौत, एक गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP: यूपी के आगरा से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां आम लेकर जा रही एक मैक्स वाहन पलट गया. इस दुर्घटना में चार लोगों की जहां दर्दनाक मौत हो गई, वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजवाया.

लखनऊ मंडी से आम लेकर आ रहा था वाहन

जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह आगरा के  थाना ट्रांस क्षेत्र के शाहदरा फ्लाई ओवर पर लखनऊ मंडी से आम लेकर आ रहा तेज रफ्तार अनियंत्रित मैक्स वाहन डिवाइडर से टकराकर पलट गया.

सुबह टहलने निकले तीन लोग आए वाहन की जद में

इस दौरान हाईवे किनारे सुबह-सुबह टहलने के लिए निकले तीन लोग वाहन की जद में आ गए. इस हादसे में वाहन चालक सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. वाहन में लदा आम सड़क पर बिखर गया. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी. कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई. गंभीर घायलों को उपचार के लिए जब तक अस्पताल भेजा जाता, तब तक चार की मौके पर ही मौत हो गई. गंभीर रूप से घायल मैक्स गाड़ी के परिचालक इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.

काफी तेज थी वाहन की रफ्तार
प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो मैक्स गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी. डिवाइडर से टकराने के बाद गाड़ी इतनी तेजी से पलटी कि सड़क किनारे बैठे लोगों को बचने का मौका ही नहीं मिला.

हादसे में इन लोगों की हुई मौत
इस दुर्घटना में शाहदरा निवासी राजेश (65 वर्ष) पुत्र लाखन सिंह, रामेश्वर (60) पुत्र बुद्धराम, हरीबाबू (63) पुत्र स्व. धुरीलाल और वाहनचालक कृष्णा की मौत हो गई. वहीं गाड़ी का क्लीनर गंभीर रूप से घायल है, जिसे उपचार के लिए एसएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मौके पर पहुंचे एसपी
घटना की जानकारी मिलने पर एसीपी हेमंत कुमार मौके पर पहुंचे. इस दौरान हादसा स्थल पर आक्रोशित लोगों ने जाम लगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझा बुझाकर शांत कराया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना की जांच में जुटी हैं.

Latest News

Swiggy Instamart CEO: नंदिता सिन्हा बनीं स्विगी इंस्टामार्ट की नई सीईओ, 3 अगस्त से संभालेंगी जिम्मेदारी

Swiggy Instamart ने मिंत्रा की पूर्व CEO नंदिता सिन्हा को नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है. वह 3 अगस्त से जिम्मेदारी संभालेंगी. जानिए उनका प्रोफाइल और कंपनी का पूरा बयान.

More Articles Like This

Exit mobile version