पीएम मोदी 17 सितंबर को सेमीकॉन इंडिया 2026 के पांचवें संस्करण का करेंगे उद्घाटन

New Delhi: भारत का सबसे बड़ा सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स सम्मेलन सेमीकॉन इंडिया 2026 का पांचवां संस्करण 17 से 19 सितंबर तक नई दिल्ली के यशोभूमि (इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर) में आयोजित किया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे. तीन दिवसीय आयोजन में 600 से अधिक प्रदर्शक, 300 अंतरराष्ट्रीय कंपनियां और 40 से अधिक देशों के प्रतिनिधिमंडल शामिल होंगे.

वैश्विक साझेदारियों को प्रदर्शित करेगा

इकोसिस्टम का निर्माण’ विषय पर आयोजित यह सम्मेलन भारत की सेमीकंडक्टर मूल्य श्रृंखला में बढ़ती क्षमताओं, नीतिगत प्रगति, निवेश, नवाचार और वैश्विक साझेदारियों को प्रदर्शित करेगा. इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन और सेमीकंडक्टर एवं इलेक्ट्रॉनिक्स डिजाइन और विनिर्माण इकोसिस्टम का प्रतिनिधित्व करने वाले वैश्विक उद्योग संघ एसईएमआई द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित सेमीकॉन इंडिया 2026 में वैश्विक सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियां, उद्योग जगत, नीति निर्माता, निवेशक, शोधकर्ता, शिक्षाविद, स्टार्टअप और छात्र एक मंच पर जुटेंगे.

भारत की भूमिका पर विचार-विमर्श

सम्मेलन के दौरान भारत के सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स इकोसिस्टम के भविष्य, तकनीकी विकास और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में भारत की भूमिका पर विचार-विमर्श होगा. तीन दिवसीय सम्मेलन में सेमीकंडक्टर विनिर्माण और प्रौद्योगिकी, एआई, आपूर्ति श्रृंखला की मजबूती, उन्नत पैकेजिंग, सामग्री एवं उपकरण, चिप डिजाइन, अनुसंधान एवं विकास, स्टार्टअप, नवाचार और प्रतिभा विकास जैसे विषयों पर मुख्य भाषण, पैनल चर्चा और रणनीतिक सत्र आयोजित होंगे.

छह अंतरराष्ट्रीय देशों का गोलमेज सम्मेलन

कार्यक्रम में छह अंतरराष्ट्रीय देशों का गोलमेज सम्मेलन, महिला सशक्तिकरण और नेतृत्व पर विशेष सत्र, कार्यबल विकास सत्र तथा ‘एक साथ मजबूत: भारत के ईएसडीएम विकास के लिए सहयोग करते उद्योग संघ’ विषय पर विशेष सत्र भी होगा.

इसे भी पढ़ें. UCC पर बोले भूपेंद्र चौधरी- 2029 से पहले NDA शासित राज्यों में लागू करने की दिशा में बढ़ रही सरकार

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version