पीएम मोदी के दौरे से पहले कनाडा सरकार ने चलाया ‘प्रोजेक्ट पेलिकन’ अभियान, खालिस्तान समर्थक ड्रग नेटवर्क का किया भंडाफोड़

Must Read

Pm Narendra Modi : पीएम नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए कनाडा जाने वाले हैं­. इससे पहले, कनाडा के सरकार ने भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल खालिस्तानियों को पकड़ने के लिए ‘प्रोजेक्ट पेलिकन’ नाम का एक अभियान चलाया है.  जिसके दौरान कनाडा की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आतंकी नेटवर्क और खालिस्तान समर्थक ड्रग का भंडाफोड़ किया है.

कनाडा पुलिस ने की कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक, प्रोजेक्ट पेलिकन के तहत कनाडा की पुलिस ने सबसे बड़ी कार्रवाई की है. इस कार्रवाई के तहत पुलिस ने 479 किलो कोकीन करामद की है. बता दें कि इसकी कीमत करीब 47.9 मिलियन डॉलर है. इस प्रोजेक्‍ट के दौरान पुलिस ने कनाडा में रहने वाले 7 भारतीय लोगों सहित कुल नौ को गिरफ्तार किया है.

अमेरिका-कनाडा के बीच ड्रग्‍स का कारोबार

इस दौरान पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया है कि गिरोह अमेरिका और कनाडा के बीच वाणिज्यिक ट्रकों से ड्रग्स भेजता था. इन सभी गिरोहों के मेक्सिको ड्रग कार्टेल और अमेरिका में ड्रग वितरकों के साथ व्‍यापारिक संबंध थे. उन्‍होंने बताया कि ड्रग्स बेचकर जो पैसा मिलता था, उसका इस्तेमाल भारत विरोधी गतविधियों जैसे- विरोध प्रदर्शन, जनमत संग्रह, हथियारों की खरीद आदि में किया जाता था.

पीएम मोदी को सम्‍मेलन में किया आमंत्रित

बता दें कि कनाडा के कनानास्किस में जी7 शिखर सम्मेलन होने वाला है. पिछले सप्‍ताह इस सम्‍मेलन में कनाडा के पीएम ने फोन से प्रधानमंत्री मोदी को आमंत्रित किया है. जानकारी के मतुाबिक, खालिस्तान समर्थक ड्रग नेटवर्क पर यह कार्रवाई पीएम मोदी की कनाडा यात्रा से ठीक पहले की गई है.

पीएम मोदी ने कार्नी को जीत की बधाई

इस दौरान जी7 शिखर सम्मेलन के निमंत्रण में मिलने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने मार्क कार्नी को उनकी हालिया चुनावी जीत की बधाई दी थी. इसके साथ ही निमंत्रण के लिए उन्हें धन्यवाद भी दिया. ऐसे में पीएम मोदी ने सोशल मीडिया के जरिए पोस्‍ट में कहा कि भारत और कनाडा मजबूत संबंधों वाले जीवंत लोकतंत्र हैं. दोनों देश नई ऊर्जा और साझा लक्ष्यों के साथ मिलकर काम करेंगे.

आयोजित होगा जी7 शिखर सम्मेलन

बता दें कि 15 से 17 जून तक जी7 शिखर सम्मेलन कनाडा के अल्बर्टा स्थित कनानास्किस में आयोजित होगा. इस दौरान पीएम मोदी ने कार्नी ने ओटावा में कहा कि शिखर सम्मेलन उभरते और विकासशील देशों के साथ मजबूत साझेदारी बनाने पर ध्यान केंद्रित करेगा. इस बात पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक है और वैश्विक आपूर्ति शृंखला का अहम हिस्सा है, इसलिए भारत को इस सम्मेलन में शामिल होना चाहिए.

 इसे भी पढ़ें :- मस्क के ट्रंप से माफीनामे का उनकी नेटवर्थ पर दिखा असर, एलन मस्क की हुई चांदी-चांदी

Latest News

Aaj Ka Rashifal: निर्जला एकादशी पर बन रहे अत्यंत प्रभावशाली राजयोग, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

Aaj Ka Rashifal, 25 June 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This