मैसेजिंग ऐप Vlad’s लॉन्च करने की तैयारी में रूस, WhatsApp और Telegram पर प्रतिबंध लगा सकते हैं पुतिन

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Vlad messaging app: रूस जल्द ही वॉट्सऐप और टेलीग्राम जैसे मैसेजिंग ऐप लॉन्च कर सकता है, जिसका पूरा कंट्रोल मॉस्‍कों के हाथों में होगा. बता दें कि रूस जिस मैसेजिंग ऐप को लॉन्‍च करने जा रहा है, उसका  नाम Vlad होगा, जिसे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिले निर्देशों के मुताबिक डिजाइन किया जा रहा है. वहीं, इस ऐप के डेवलपमेंट को लेकर रूस की निचली संसद ने अप्रूवल भी दे दिया है.

दरअसल, रूस के इंफॉर्मेशन पॉलिसी कमिटी के हेड Sergei Boyarsky का कहना है कि यह मैसेजिंग ऐप सिक्योर मल्टीफंक्शनल अल्टरनेटिव होगा, जो विदेशी असुरक्षित मैसेजिंग ऐप को रिप्लेस करेगा. इसके साथ ही उन्‍होंने ये भी कहा है कि यह ऐप रूस की डिजिटल सिक्योरिटी इंफ्रास्ट्रक्चर में मौजूद खामियों को पूरा करेगी.

पुतिन की मंजूरी का इंतजार

बता दें कि इस ऐप को रूस की निचली संसद की मंजूरी के बाद अब रूसी राष्‍ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मंजूरी की जरूरत है. इसी बीच रूस के डिजिटल डेवलपमेंट मिनिस्टर Maksut Shadayev ने बताया कि इस तरह की मैसेजिंग ऐप फिलहाल हमारी टॉप प्रीओरिटी है. उनका यह भी कहना था इस तरह के इन्फ्रास्ट्रक्चर को बनाने में कई देश रूस से काफी आगे है.

रूस की मैसेजिंग ऐप की खूबियां

बता दें कि WhatsApp या Telegram से अलग इस Vlad App का कंट्रोल रूसी सरकार और लोकल बॉडी के पास होगा. बताया जा रहा है कि इस ऐप की मदद से यूजर्स पर्सनल इंफॉर्मेशन, पेमेंट और दूसरे काम कर पाएंगे. साथ ही एजुकेशनल सर्विस के लिए भी इसका यूज किया जाएगा. इतना ही नहीं, इस ऐप में यूजर्स की प्राइवेसी का भी पूरा ख्याल रखा गया है.

इसे भी पढें:-पहले Asim Munir को आर्मी परेड डे पर निमंत्रण, फिर कश्मीर पर बात… अचानक पाकिस्तान का सगा क्यों हो गया अमेरिका?

Latest News

Aaj Ka Rashifal 3 July 2026: आज इन राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal, 03 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This