‘यह 1962 का नहीं, 2026 का भारत है..!’, शक्सगाम पर चीन के अवैध दावे पर LG ने दी चेतावनी

New Delhi: लद्दाख के उप-राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने कहा है कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) का पूरा क्षेत्र भारत का है. उप-राज्यपाल ने चीन के उस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें उसने शक्सगाम घाटी पर अपना दावा किया था. गुप्ता ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी विस्तारवादी प्रयास को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. भारत की आपत्तियों के मद्देनजर चीन ने सोमवार को शक्सगाम घाटी पर अपने क्षेत्रीय दावों को दोहराते हुए जोर दिया कि इस क्षेत्र में चीनी अवसंरचना परियोजनाएं संदेह से परे हैं.

आज भारत पहले की तुलना में कहीं अधिक मजबूत

गुप्ता ने कहा कि ऐसे किसी भी कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और चीन को यह समझना होगा कि आज भारत पहले की तुलना में कहीं अधिक मजबूत है. उन्होंने यह भी कहा कि चीन ने पहले अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों पर भी दावा किया था. उप-राज्यपाल ने पत्रकारों से कहा कि पूरा कश्मीर (पाकिस्तान के कब्जे वाले हिस्से समेत) हमारा है. हमें नहीं पता कि पाकिस्तान ने चीन के साथ क्या सौदा किया है.

विस्तारवादी नीति से कुछ भी नहीं होगा हासिल

चीन को यह समझना चाहिए कि उसकी विस्तारवादी नीति से कुछ भी हासिल नहीं होगा. भारत सक्षम है. यह 1962 का भारत नहीं, 2026 का भारत है. ऐसे किसी भी प्रयास को विफल कर दिया जाएगा. विदेश मंत्रालय इसका संज्ञान ले रहा है. पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए राज्यपाल ने आरोप लगाया कि पड़ोसी देश अपने ही लोगों को छल चुका है और संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त है.

अपनी संप्रभुता या अपने लोगों की कोई परवाह नहीं

गुप्ता ने कहा कि पाकिस्तान एक ऐसा देश है जिसे बेचा जा रहा है. उसे अपनी संप्रभुता या अपने लोगों की कोई परवाह नहीं है. बलूचिस्तान, सिंध और कराची में आवाजें उठ रही हैं और वहां पाकिस्तानी सेना द्वारा अत्याचार किए जा रहे हैं. उन क्षेत्रों पर वस्तुतः सेना का ही शासन है. गुप्ता ने संवेदनशील मुद्दों पर भड़काऊ बयानों के प्रति आगाह करते हुए कहा कि PoK पर संसद का स्पष्ट रुख है. उन्होंने कहा कि ऐसे बयान नहीं दिए जाने चाहिएं जो भड़काऊ प्रकृति के हों. 1994 का एक संसदीय प्रस्ताव है जो स्पष्ट रूप से कहता है कि पूरा PoK भारत का है.

सशस्त्र बलों को पूर्ण राष्ट्रीय समर्थन प्राप्त

सेना प्रमुख के हालिया बयान (जिसमें कहा गया है कि ऑप्रेशन सिंदूर जारी है) पर प्रतिक्रिया देते हुए गुप्ता ने कहा कि सशस्त्र बलों को पूर्ण राष्ट्रीय समर्थन प्राप्त है. उन्होंने कहा कि पूरा देश सेना के साथ खड़ा है. सेना प्रमुख ने एक जिम्मेदार बयान दिया है और मैं इसका स्वागत करता हूं. पाकिस्तान ने 1963 में अवैध रूप से शक्सगाम घाटी में स्थित 5,180 वर्ग किलोमीटर भारतीय क्षेत्र चीन को सौंप दिया था, जिसे उसने अवैध रूप से कब्जा करके हासिल किया था.

इसे भी पढ़ें. RailOne App Ticket Discount: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! आज से जनरल टिकट पर मिलेगा 6% तक डिस्काउंट, जानिए कैसे

Latest News

Aaj Ka Rashifal: मिथुन, सिंह, धनु राशियों को मिलेगा कोई शुभ समाचार, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal, 02 November 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version