बाल-बाल बची डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य की जान, उड़ान भरते समय हेलीकॉप्टर में भरा धुआं

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Keshav Prasad Maurya: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की शनिवार को बाल-बाल जान बची. कौशांबी जाते समय अचानक आई खराबी के कारण उनके हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी.

हेलीकॉप्टर में अचानक भर गया धुआं

जानकारी के अनुसार, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का हेलीकॉप्टर लखनऊ के ला मार्ट ग्राउंड से कौशांबी के लिए उड़ान भर रहा था. तभी अचानक तकनीकी खराबी आई. इसके चलते हेलीकॉप्टर को आपात स्थिति में लखनऊ एयरपोर्ट पर नीचे उतारा गया. सूत्रों ने दावा किया है कि हेलीकॉप्टर में अचानक धुआं भर गया, इसलिए इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी.

Keshav Prasad Maurya ने सड़क मार्ग से जाने का निर्णय लिया

हालांकि, हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं. सुरक्षा कारणों से हेलीकॉप्टर की पूरी जांच हो रही है. वहीं, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सड़क मार्ग से कौशांबी जाने का निर्णय लिया है. केशव प्रसाद मौर्य का शनिवार को लगभग साढ़े 11 बजे कौशांबी पहुंचने के कार्यक्रम था. उपमुख्यमंत्री के कार्यालय के अनुसार, कौशांबी के सराया में मां शीतला देवी अतिथि गृह के ‘सरस महोत्सव’ के उ‌द्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे.

विभिन्न परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे

इसके बाद वे जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारियों से संवाद करेंगे. वहीं, उपमुख्यमंत्री अपने दौरे के बीच कौशांबी में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और विभिन्न परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे.

ये भी पढ़ें- RBI का नया प्रस्ताव, अब ऑनलाइन घोटालो में ग्राहकों को मिलेगा मुआवजा

Latest News

जल जीवन मिशन 2028 तक बढ़ा, कैबिनेट ने 8.69 लाख करोड़ रुपए के बजट को दी मंजूरी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जल जीवन मिशन को दिसंबर 2028 तक बढ़ाने की मंजूरी दे दी है. योजना का बजट बढ़ाकर 8.69 लाख करोड़ रुपए किया गया है और अब इसका फोकस हर ग्रामीण घर तक प्रभावी पेयजल सेवा पहुंचाने पर होगा.

More Articles Like This

Exit mobile version