राष्ट्रपति पुतिन ने कैदियों की अदला-बदली के बाद रिहा हुए रूसी नागरिकों से की मुलाकात, जानिए क्या कहा…

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Moscow News:, गुरुवार रात वनुकोवो हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने विदेशों में बंदी रहे रूसी नागरिकों से मुलाकात की. ये लोग कैदियों की अदला-बदली के बाद स्वदेश लौटे हैं. इस दौरान पुतिन ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और कहा कि उन्हें सरकारी पुरस्कारों के लिए नामित किया जाएगा. हवाई अड्डे पर उनसे बात करते हुए पुतिन ने कहा, सबसे पहले मैं आप सभी को अपने वतन लौटने पर बधाई देना चाहता हूं.

अब मैं उन लोगों से बात करना चाहता हूं, जो सैन्य सेवा में सीधे तौर पर शामिल हैं. उन्‍होंने आगे कहा कि मैं शपथ, अपने कर्तव्य और मातृभूमि के प्रति आपकी निष्ठा के लिए आपको धन्यवाद देना चाहता हूं, जिसने आपको एक मिनट के लिए भी नहीं भुलाया. बैठक में रक्षा मंत्री आंद्रेई बेलौसोव, विदेशी खुफिया सेवा के निदेशक सर्गेई नारिश्किन और संघीय सुरक्षा सेवा के निदेशक अलेक्जेंडर बोर्तनिकोव भी शामिल हुए.

बता दें कि तुर्की की मध्यस्थता से हुए कैदी अदला-बदली समझौते में अमेरिका, नॉर्वे, जर्मनी, पोलैंड, रूस, बेलारूस और स्लोवेनिया शामिल थे. कैदियों की अदला-बदली में रिहा होने वाले सबसे प्रमुख रूसी कैदी वादिम क्रासिकोव थे, जिन्हें 2019 में बर्लिन में पूर्व चेचन अलगाववादी नेता ज़ेलिमखान खांगोशविली की हत्या के लिए जर्मनी में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी.

यह भी पढ़े: Etah: बारिश बनी काल, गिरी मकान की छत, तीन मासूमों सहित चार की मौत

Latest News

Independence Day 2026: इन संदेशों के साथ मनाएं आजादी का जश्न, दिल में जगा देंगे देशभक्ति का जज्बा

Independence Day 2026: आज 15 अगस्त 2025 को भारत 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है. ये दिन सभी...

More Articles Like This

Exit mobile version