अवैध विदेशी नागरिकों के निर्वासन को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान, कहा…

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US News: अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अवैध विदेशी नागरिकों के निर्वासन को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्‍होंने अपने फैसले को सही ठहराते हुए कहा है कि उनका प्रशासन भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए धोखेबाजों, ठगों और ‘डीप स्टेट’ नौकरशाहों यानी बाहरी ताकतें जो सरकार के निर्णयों को प्रभावित कर सकती हैं, को घर भेज रहा है. डोनाल्‍ड ट्रंप ने अवैध प्रवासियों के बड़े पैमाने पर निर्वासन को अपनी प्रमुख नीति बना लिया है.

‘भ्रष्टाचार को खत्म कर रहे हैं‘

वाशिंगटन के बाहर ‘कंजर्वेटिव पॉलिटिकल एक्शन कॉन्फ्रेंस’ (सीपीएसी) को संबोधित करते हुए डोनाल्‍ड ट्रंप ने कहा कि धोखेबाजों, झूठों, बेईमानों, वैश्विकतावादियों और ‘डीप स्टेट’ नौकरशाहों को बाहर भेजा जा रहा है. उन्होंने आगे कहा कि अवैध विदेशी अपराधियों को घर भेजा जा रहा है. हम भ्रष्टाचार को खत्म कर रहे हैं और लोगों का शासन बहाल कर रहे हैं.

आव्रजन प्रणाली में परिवर्तन का काम शुरू

मालूम हो कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पदभार संभालने के बाद से ही अमेरिकी आव्रजन प्रणाली के कुछ हिस्सों में आमूलचूल परिवर्तन करने का काम शुरू कर दिया है. साथ ही बड़े पैमाने पर निर्वासन और गिरफ्तारियों का आश्वासन किया है. होमलैंड सुरक्षा विभाग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट किया कि तीन फरवरी तक उसके एजेंटों ने 8,768 लोगों को अरेस्‍ट किया था.

ये भी पढ़ें :- क्या भारत से पहले बांग्लादेश में शुरू होगा स्टारलिंक? मोहम्मद यूनुस ने एलन मस्क को दिया न्यौ‍ता

 

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version