पोलैंड में नए राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान जारी, इस दिन आ सकता है फाइनल परिणाम

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Presidential Elections: पोलैंड में राष्ट्रपति के चुनाव के लिए रविवार की सुबह सात बजे (स्‍थानीय समयानुसार) से ही मतदान किया जा रहा है, जो रात नौ बजें तक चलेगा. वहीं, इसके अंतिम परिणाम सोमवार को आने की संभावना है. यह चुनाव देश के राजनीतिक भविष्य और यूरोपीय संघ के साथ उसके संबंधों की दिशा तय कर सकता है.

बता दें कि पोलैंड के मौजूदा राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा का दूसरा और अंतिम कार्यकाल समाप्त हो रहा है. ऐसे में यह चुनाव यह निर्धारित करेंगे कि पोलैंड राष्ट्रवादी मार्ग पर चलेगा या उदार लोकतांत्रिक व्यवस्था की ओर बढ़ेगा.

किसके किसके बीच है मुकाबला?

इस चुनावी मुकाबला उदारवादी यूरोपीय संघ समर्थक एवं वारसॉ के मेयर रफाल ट्रजास्कोवस्की का दक्षिणपंथी ‘लॉ एंड जस्टिस पार्टी’ द्वारा समर्थित रूढ़िवादी इतिहासकार करोल नवरोकी से है. बता दें कि इसके निर्णायक चरण से पहले 18 मई को हुए पहले दौर के मुकाबले में ट्रजास्कोव्स्की ने करीब 31 प्रतिशत और नवरोकी ने लगभग 30 प्रतिशत वोट हासिल किए थे तथा इस दौर में 11 अन्य उम्मीदवार बाहर हो गए थे.

इसे भी पढें:-बांग्लादेशी ट्रिब्यूनल में शेख हसीना के खिलाफ चार्जशीट दायर, यूनुस सरकार ने लगाए ये आरोप

Latest News

Career Tips: आसमान के बुलंदियों को छूने की है ख्‍वाहिश, तो इन बातों पर करें गौर

Career Tips: अपने जीवन में सभी लोग कामयाब होना चाहते है, लेकिन कामयाबी का कोई शॉर्टकट नहीं होता है,...

More Articles Like This

Exit mobile version