पेरिस के म्यूजियम में तीन दशक बाद प्रिंसेस डायना को मिली जगह, उनके रिवेंज ड्रेस में दिखा भावुक क्षण

Paris: पेरिस के पॉपुलर ग्रेविन वैक्स म्यूजियम में करीब तीन दशक बाद प्रिंसेस डायना को जगह मिल ही गई. उन्हीं में से एक उनके मशहूर रिवेंज ड्रेस लुक को म्यूजियम ने नई जिंदगी देकर सबके सामने पेश किया गया है. प्रिंसेस डायना एक ऐसा नाम है जो आज भी दुनिया भर में शालीनता, करुणा और फैशन आइकन के रूप में याद किया जाता है. उनकी जिंदगी से जुड़ी कई तस्वीरें और पल ऐसे हैं जो अब भी लोगों के दिलों में बसते हैं.

वही काला, ऑफ-शोल्डर गाउन, जिसे उन्होंने पहना था

ग्रेविन म्यूजियम ने पहली बार डायना का वैक्स मॉडल प्रदर्शित किया है. इसे खास बनाने के लिए चुना गया वह वही काला, ऑफ-शोल्डर गाउन, जिसे उन्होंने 1994 में पहना था. यह ड्रेस सिर्फ एक फैशन स्टेटमेंट नहीं थी. यह थी डायना की कॉन्फिडेंस से भरी वापसी. उस समय जब उनकी वेडिंग से जुड़े बड़े निजी खुलासों ने दुनिया भर में हलचल मचा दी थी.

प्रिंस चार्ल्स ने स्वीकार की थी अपनी बेवफाई

उसी दिन टीवी इंटरव्यू में प्रिंस चार्ल्स ने अपनी बेवफाई स्वीकार की थी और ठीक उसी शाम डायना मीडिया के सामने इस बोल्ड और एलीगेंट लुक में उतरी थीं. यह उनका संदेश था कि वे कमजोर नहीं बल्कि पहले से ज्यादा मजबूत और कॉन्फिडेंट हैं. पेरिस डायना की यादों से भरा शहर है. यहीं 1997 में उनकी दुखद मृत्यु हुई थी. यही वजह है कि म्यूजियम में उनका वैक्स फिगर लगाया जाना उनके चाहने वालों के लिए भावुक क्षण लेकर आया.

डायना को कभी नहीं किया गया था शामिल

दिलचस्प यह है कि पहले से ही किंग चार्ल्स और क्वीन एलिजाबेथ के वैक्स मॉडल वहां मौजूद थे, लेकिन डायना को कभी शामिल नहीं किया गया था. अब करीब तीन दशक बाद आखिरकार उन्हें जगह मिली है. वह भी ऐसे अंदाज में जो पूरी तरह उनके व्यक्तित्व को दर्शाता है. डायना को म्यूजियम ने किंग चार्ल्स और क्वीन एलिजाबेथ से हटकर एक अलग सेक्शन में लगाया है. वे अब उन आइकॉनिक पर्सनैलिटीज की कतार में खड़ी हैं जिनका फैशन और मनोरंजन की दुनिया में बड़ा प्रभाव रहा है.

यह प्लेसमेंट अपने आप में एक संदेश

जैसे डिजाइनर जीन पॉल गॉल्टियर और इंटरनेशनल पॉप स्टार आया नाकामुरा. यह प्लेसमेंट अपने आप में एक संदेश है. डायना सिर्फ रॉयल फैमिली की सदस्य नहीं थीं. वे एक ग्लोबल फैशन और कल्चरल आइकन थीं. म्यूजियम ने इस वैक्स फिगर का उद्घाटन 20 नवंबर को किया. यह तारीख भी प्रतीकात्मक है. ठीक 30 साल पहले इसी दिन डायना ने वह मशहूर इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था. इस शादी में हम तीन लोग थे. यह बयान सार्वजनिक रूप से उनके दर्द, साहस और सच बोलने की शक्ति का प्रतीक बन गया था.

इसे भी पढ़ें. ऑपरेशन सिंदूर को लेकर ट्रंप के दावे फेल! चीन के भी दुष्प्रचार का बड़ा खुलासा

Latest News

07 November 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

07 November 2026 Ka Panchang: 7 नवंबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के साथ दिवाली...

More Articles Like This

Exit mobile version