पाक सोशल मीडिया स्टार ने अपनी प्राइवेट वीडियो लीक होने पर तोडी चुप्पी, सीएम से की सख्त कार्रवाई की मांग

Islamabad: पाकिस्तान की सोशल मीडिया स्टार अलीना आमिर का प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. अलीना के मुताबिक उक्त वीडियो A.I. से बनाया गया है. अलीना ने पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज से ऐसे वीडियो फैलाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. जानकारी के अनुसार बिना यह देखे के वीडियो डीपफेक है. लोगों ने इस ट्रेंड कर दिया है यह लोगों की घटिया मानसिकता है. इस बार वह अपनी 5 मिनट 24 सैकंड के नकली वीडियो लीक होने की बात को लेकर चर्चा में है.

मैं इस मामले पर एक हफ्ते से खामोश थी

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कहा कि मैं इस मामले पर एक हफ्ते से खामोश थी.  सब कुछ देख रही थी लेकिन जब सैंकड़ों की संख्या में अलीना आमिर के लीक वीडियो वाले पोस्ट देखे तो सोचा कि मैं इसका जवाब दूं, क्योंकि यह फर्जी है और मुझे यह समझ नहीं आता लोग किसी लड़की को बदनाम करने के लिए किस हद तक गिर सकते हैं, वीडियो शेयर करते हुए लोग यह भी नहीं जानना चाहते हैं कि वह असली है या नकली.

ऐसे लोगों को सजा जरूरी

अलीना आमिर ने कहा कि पाकिस्तानी पंजाब साइबर क्राइम डिपार्मेंट महिलाओं के खिलाफ इस  तरह के मामले में सख्त है. इस मामले में मैं भी अधिकारियों से अपील करती हूं कि वह मेरी फर्जी वीडियो बनाकर फैलाने वाले लोगों को कड़ी सजा दे और ऐसे लोगों को सजा जरूरी है. अलीना के सोशल मीडिया लाखों की संख्या में फॉलोवर्स हैं और वह लगातार अपने वीडियो शेयर करती है और उनके वीडियो यूजर पसंद करते हैं. अलीना लाहौर की रहने वाली है केवल लाहौर शहर के ही हजारों की संख्या में उसके फॉलोवर्स हैं.

इसे भी पढ़ें. राजस्थान में सड़क हादसा: ट्रेलर से टकराई स्लीपर बस, चार लोगों की मौत, कई घायल

 

Latest News

आंध्र प्रदेशः लकड़ी काटने वाली आरी लेकर स्कूल में घुसा युवक, दो छात्राओं पर किया हमला, एक गंभीर

Andhra Pradesh Crime: आंध्र प्रदेश से सनसनी फैलाने वाली खबर सामने आई है. यहां अनंतपुर जिले के राप्टाडु मंडल...

More Articles Like This

Exit mobile version