‘हां नैंसी ग्रेवाल को हमने मरवाया!’ कुख्यात गैंगस्टर ने ली मशहूर पंजाबी इन्फ्लूएंसर की हत्या की जिम्मेदारी

Toronto: कनाडा में मशहूर पंजाबी इन्फ्लूएंसर नैंसी ग्रेवाल की हत्या गैंगस्टर आकाश हरिके ने की है. गैंगस्टर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस हत्या की जिम्मेदारी ली. ग्रुप ने सख्त चेतावनी भी दी है. पोस्ट में उसने आरोप लगाया कि नैंसी धर्म के खिलाफ बयान देती थी, इसलिए उसे मार दिया गया. गैंगस्टर आकाश हरीके और सुखा संधू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस हत्याकांड की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है.

साथियों ने की नैंसी ग्रेवाल की हत्या

इंस्टाग्राम पर आकाश हरीके के नाम से बने एक अकाउंट पर पोस्ट सांझा कर यह बात कही गई. हालांकि, इस पोस्ट की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. पोस्ट में लिखा गया कि,  ”वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह… जो विंडसर, ओंटारियो (कनाडा) में हुई नैंसी ग्रेवाल की हत्या उनके साथियों ने की है और इसकी जिम्मेदारी आकाश हरीके और सुखा संधू लेते हैं.

खालिस्तान के बारे में गलत बयान देती थी नैंसी

इसमें यह भी दावा किया गया कि नैंसी धर्म और खालिस्तान के बारे में कथित तौर पर गलत बयान देती थी, जिसके कारण उसे इसका परिणाम भुगतना पड़ा. बाकी हमारी किसी धर्म से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है, लेकिन जो भी कौम के खिलाफ बोलेगा, उसके साथ ऐसा ही किया जाएगा. 2018 में कनाडा जाने के बाद से ही नैंसी ग्रेवाल कई विवादों में घिरती रही थी.

कट्टरपंथियों के निशाने पर आ गई थी नैंसी

सोशल मीडिया पर अलग-अलग मुद्दों पर तीखी टिप्पणियां करने की वजह से वह लगातार चर्चा में रहती थी. खासकर कनाडा के कुछ गुरुद्वारों में खालिस्तान समर्थकों के कब्जे को लेकर वीडियो साझा करने के बाद वह कट्टरपंथियों के निशाने पर आ गई थी. परिजनों के अनुसार, इससे पहले भी उस पर 2 बार हमला किया गया था, लेकिन वह बच गई थी.

बेटी ने कभी डरकर पीछे हटने का फैसला नहीं किया

नैंसी की मां का कहना है कि उनकी बेटी ने कभी डरकर पीछे हटने का फैसला नहीं किया. उनका आरोप है कि खालिस्तान समर्थक चाहते थे कि नैंसी उनके पक्ष में काम करे और अपने बयानों के लिए माफी मांगे, लेकिन उसने ऐसा करने से इनकार कर दिया था. मां ने यह भी कहा कि अगर हालात अलग होते तो शायद वह अपनी बेटी के साथ होती और यह हादसा टल सकता था.

ढिल्लों को लेकर भी विवादित टिप्पणी

वहीं, अपनी आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट में नैन्सी ने पंजाब के डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों को लेकर भी विवादित टिप्पणी की थी.  उसने आरोप लगाया था कि डेरा प्रमुख राजनीति में प्रभाव रखते हैं और नेताओं को संरक्षण देकर वोटों की राजनीति करते हैं. यही नहीं उसने बिक्रम मजीठिया, अकाली दल, खालिस्तानियों, श्री अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज के पहरावे पर भी टिप्पणी की थी.

निज्जर की प्रॉपर्टी पर उठाए थे सवाल

नैंसी ने निज्जर को भी आतंकी बोलते हुए उसकी प्रॉपर्टी पर सवाल उठाए थे. गुरपतवंत सिंह पन्नू को किराए का टट्टू तक बोल दिया था. सबसे बड़ा विवाद तब हुआ जब उसने खालिस्तानियों को खोतेस्तानी कहा. इस पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की पड़ताल कर रही है.

बिक्रम मजीठिया राजनीति का शातिर खिलाड़ी

नैंसी ने अपने यूट्यूब पर वीडियो शेयर कर बिक्रम मजीठिया को राजनीतिक का शातिर खिलाड़ी बोला है. ड्रग्स को लेकर मजीठिया पर तंज कसा. सुखबीर बादल पर तंज कसते हुए कहा कि, बादल ने सिखों की संस्थाओं को गिरवी रखा है. ये सबसे असफल राजनेता रहे. ऐसे ही नैंसी ने पंजाब के कई नेताओं, संतों और राजनीति मुद्दों पर तीखी टिप्पणी करी रही है, जिस कारण वह हमेशा विवादों में रही हैं.

इसे भी पढ़ें. Bharat Express 3rd Anniversary: तीसरी सालगिरह पर 9 मार्च को मेगा कॉन्क्लेव, देशभर के दिग्गज होंगे शामिल

Latest News

Tomato Juice vs Pomegranate Juice: हाई बीपी के मरीजों के लिए अनार या टमाटर, कौन सा जूस है ज्यादा फायदेमंद?

Tomato Juice vs Pomegranate Juice: हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन की समस्या से जूझ रहे लोगों को खानपान पर...

More Articles Like This

Exit mobile version