कतर ने बंधक बनाके रखें है हमारे 3 पायलट, इरान के दावों ने मचाई हलचल

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Qatar holds Iranian pilots: ईरान ने तीन लड़ाकू विमान पायलटों को कतर द्वारा बंदी बनाने का आरोप लगाए गए हैं. दावा किया है कि इसी साल मार्च के महिने में अमेरिकी बेस को निशाना बनाने के दौरान उन्हें बंदी बनाया गया. ईरान की सर्च कमेटी के कमांडर मोहम्मद बागेरज़ादेह बताया है कि Su-24 फाइटर जेट्स को कतरी सेना द्वारा मार गिराए, उसके बाद इन तीनों पायलटों को हिरासत में लिया गया. बंदी बनाए गए पायलटों की पहचान जवाद सालेही, अब्दुल-मजीद दश्तियान और इमरान बेह्रूमियन के रूप में की गई है.
ईरान ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि कतर ने उसके तीन लड़ाकू विमान पायलटों को करीब छह महीने से हिरासत में रखा हुआ है. ईरान का आरोप है कि कतर ने इन पायलटों को पिछले छह महीनों से एक-दूसरे से मिलने, उनका इंटरव्यू लेने या परिवार और ईरानी अधिकारियों से संपर्क करने की परमिशन नहीं दी है. ईरान ने इस मामले में अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस समिति से हस्तक्षेप करने की मांग की है. ईरानी अधिकारी ने कहा कि जिनेवा कन्वेंशन के तहत रेड क्रॉस को जल्द से जल्द पायलटों से मिलने, उनकी सेहत की जांच करने और उनकी रिहाई में मदद करने की अनुमति मिलनी चाहिए.

ईरानी पायलट की हुई मौत

ईरान ने हाल ही में एक अन्य पायलट माजिद काज़ेमी का शव बरामद करने का दावा किया था. डीएनए जांच के बाद उसकी मौत की पुष्टि की गई. ईरानी सेना ने बताया कि काजेमी उन दो एसयू-24 लड़ाकू विमानों में से एक के पायलट थे. उन्होंने मार्च की शुरुआत में कतर में मौजूद अमेरिकी अल-उदीद एयर बेस पर हमला किया था. ईरान का कहना है कि ये विमान अमेरिका और इजरायल के हमलों के जवाब में भेजे गए थे. वहीं, हमले के बाद वापस लौटते समय दोनों विमानों को फारस की खाड़ी के ऊपर दुश्मन के एयर डिफेंस सिस्टम ने निशाना बनाया.

छह महीने बाद सामने आया बड़ा दावा

ईरान का कहना है कि हमले के बाद तीन पायलटों के बारे में लंबे समय तक कोई जानकारी नहीं थी. अब उसका दावा है कि तीनों पायलट जिंदा हैं और कतर की हिरासत में हैं. फिलहाल इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और कतर की ओर से भी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.
Latest News

‘21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान’, सिख बंदियों की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों ने की घोषणा

Punjab: सजा पूरी कर चुके सिख बंदियों की रिहाई समेत मांगों को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा ने 21 अगस्त...

More Articles Like This

Exit mobile version