पाकिस्तान में 200 साल पुराना गुरुद्वारा गिराकर बनाया जा रहा शॉपिंग मॉल, भारत में भी हो रहा विरोध

New Delhi: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में एक और ऐतिहासिक 200 साल पुराने गुरुद्वारा साहिब को कथित तौर पर ध्वस्त कर दिया गया है. सबसे खास बात यह है कि अब उसी स्थान पर एक मॉल का निर्माण किया जा रहा है. बलूचिस्तान सिख सभा के अनुसार यह पाकिस्तान में सिख धार्मिक विरासत के व्यवस्थित विनाश और उसको धीरे-धीरे मिटाए जाने का एक और बेहद चिंताजनक उदाहरण है. अधिकारियों ने उनकी आपत्तियों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

12 में से अब केवल 2 ही बचे गुरुद्वारा 

सिख समुदाय से प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार बलूचिस्तान में कभी 12 गुरुद्वारा साहिब हुआ करते थे, जिनमें से अब केवल 2 ही बचे हैं. वहीं पूरे पाकिस्तान में भी ऐतिहासिक सिख धार्मिक स्थलों की संख्या लगातार घटती जा रही है. गुरुद्वारे को गिराए जाने का भारत में भी कड़ा विरोध हो रहा है. भाजपा के नैशनल स्पोक्सपर्सन R.P. सिंह ने कहा कि यह पाकिस्तान में सिखों की विरासत खत्म करने की कोशिश है.

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा साहिब को गिराए जाने की निंदा

अकाल तख्त साहिब को पाकिस्तान सरकार के सामने मामला उठाना चाहिए और स्वतंत्र जांच होनी चाहिए. R.P. सिंह ने गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा साहिब को गिराए जाने की निंदा करते हुए इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की. सिख समुदाय के मुताबिक यह जमीन श्री गुरु सिंह सभा से जुड़ी संपत्ति थी. आरोप है कि इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड ने इसे एक निजी बिल्डर को बेच दिया.

क्या थी जमीन की बिक्री की प्रक्रिया?

अब सवाल उठ रहा है कि इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड को इस धार्मिक संपत्ति को बेचने का अधिकार किस आधार पर मिला और जमीन की बिक्री की प्रक्रिया क्या थी? इस पर पाकिस्तान सरकार या इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड की ओर से आधिकारिक जवाब सामने आना बाकी है.

इसे भी पढ़ें. Venezuela Oil Deal: वेनेजुएला के 65 अरब बैरल तेल पर US का कब्जा, ट्रंप ने जो चाहा, वो कर दिखाया

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version