Rajnath Singh: वियतनाम पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, हनोई में द्विपक्षीय बैठक की

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rajnath Singh Vietnam Visit: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वियतनाम की राजधानी हनोई पहुंचे हैं. उन्होंने वहां के राष्ट्रीय रक्षा मंत्री जनरल फान वान जियांग के साथ मंत्री स्तरीय द्विपक्षीय बैठक की. वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम की नई दिल्ली यात्रा के दौरान दोनों देशों द्वारा अपने संबंधों को उन्नत व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने के कुछ दिनों बाद रक्षा मंत्री सिंह का यह वियतनाम दौरा हो रहा है.

इस दौरे का उद्देश्य सैन्य उपकरणों के संयुक्त उत्पादन सहित रणनीतिक रक्षा सहयोग को मजबूत करने के उपायों पर चर्चा करना है. वियतनाम की राजधानी हनोई के लिए रवाना होने से पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि दोनों एशियाई देशों की उनकी यात्रा का मुख्य उद्देश्य रक्षा औद्योगिक साझेदारी को मजबूत करना, समुद्री सहयोग को बढ़ावा देना और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और स्थिरता को बढ़ावा देना होगा.

दक्षिण कोरिया की यात्रा पर जाएंगे रक्षा मंत्री

वियतनाम की यात्रा समाप्त करने के बाद रक्षा मंत्री मंगलवार को तीन दिवसीय यात्रा पर दक्षिण कोरिया जाएंगे. इस दौरे के दौरान दोनों पक्ष दक्षिण चीन सागर की मौजूदा स्थिति पर भी चर्चा करेंगे. इस क्षेत्र में हाल के वर्षों में चीन की सैन्य गतिविधियों में इजाफा हुआ है. हाइड्रोकार्बन के विशाल स्रोत, दक्षिण चीन सागर पर चीन के व्यापक संप्रभुता के दावों को लेकर चिंताएं बढ़ती जा रही हैं. क्षेत्र के कई देशों जैसे- वियतनाम, फिलीपीन और ब्रुनेई द्वारा भी दक्षिण चीन सागर पर अलग-अलग दावे किए जाते रहे हैं.

भारत और कई अन्य लोकतांत्रिक देश इन विवादों के शांतिपूर्ण समाधान और अंतरराष्ट्रीय कानूनों, विशेष रूप से समुद्री कानूनों से संबंधित यूएनसीएलओएस (संयुक्त राष्ट्र समुद्री कानून संधि) के पालन पर जोर देते रहे हैं. अधिकारियों ने बताया है कि राजनाथ सिंह और जनरल जियांग द्विपक्षीय रक्षा औद्योगिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए व्यापक वार्ता करेंगे.

Latest News

Sensex Opening Bell: कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार; जानें सेंसेक्स निफ्टी का हाल

Sensex Opening Bell: कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच बुधवार को भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला. इस दौरान...

More Articles Like This

Exit mobile version