सर क्रीक पर राजनाथ सिंह के बयान से घबराए आसिम मुनीर, PAK नेवी को दिया ये आदेश

Rajnath Singh : हाल ही में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ ने पाकिस्‍तान को लेकर एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि कराची का रास्ता सर क्रीक होकर गुजरता है. बता दें कि उनके इस बयान के बाद पाकिस्तानी नौसेना में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में पाकिस्तानी नौसेना ने कराची बंदरगाह से सटे अरब सागर में मिसाइल फायरिंग ड्रिल को लेकर नोटिस जारी कर दिया है.

राजनाथ सिंह ने पाकिस्‍तान को दी चेतावनी

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी नौसेना ने 9-10 अक्‍टूबर को नोटमैर (नोटिस टू मैरीनर) जारी कर कराची से सटे अरब सागर में मिसाइल और गनरी (तोप) की फायरिंग को लेकर जानकारी साझा की है. बता दें कि राजनाथ सिंह के बयान के दो दिन बाद पाकिस्तानी नौसेना का ये नोटमैर आया. जानकारी के मुताबिक, राजनाथ सिंह ने विजयदशमी अवसर पर गुजरात के सर क्रीक इलाके में पहुंचकर पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर इस इलाके में कोई मिस-एडवेंचर करने की कोशिश की तो पाकिस्तान का इतिहास-भूगोल बदल जाएगा.

पाकिस्तान की नीयत में खोट

इस दौरान उन्‍होंने ये भी कहा कि आजादी के 78 साल बीत जाने के बावजूद भी सर क्रीक इलाके में सीमा को लेकर (पाकिस्तान की ओर) एक विवाद खड़ा किया जाता है. जानकारी देते हुए उन्‍होंने बताया कि इसका समाधान निकालने के लिए भारत ने कई बार बात करने की कोशिश कि पाकिस्तान की नीयत में ही खोट है. हाल में जिस तरह से पाकिस्तान की फौज ने सर क्रीक से सटे इलाकों में अपना मिलिट्री इन्फ्रास्ट्रक्चर बढ़ाया है, इससे उसकी नीयत साफ दिखाई देती है.

सर क्रीक इलाके में कोई भी हिमाकत करता है तो…

ऐसे में राजनाथ सिंह का कहना है कि ”भारत की सीमाओं की रक्षा भारतीय सेनाएं और बीएसएफ मिलकर मुस्तैदी से कर रही है. लेकिन अगर पाकिस्‍तान सर क्रीक इलाके में कोई भी हिमाकत करता है तो उसे ऐसा करारा जवाब मिलेगा कि इतिहास और भूगोल दोनों बदल जाएगा.” इस दौरान रक्षा मंत्री ने स्‍पष्‍ट शब्‍दों में कहा कि पाकिस्तान को याद रखना चाहिए कि कराची का एक रास्ता क्रीक से होकर गुजरता है.”

पाकिस्‍तान को एक्‍सपोज करने के बाद दिा संदेश

उन्‍होंनने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने लेह से लेकर सर क्रीक के इस इलाके तक भारत के डिफेंस सिस्टम को भेदने की नाकाम कोशिश की, जबकि पाकिस्‍तान को करारा जवाब देते हुए जवाबी कार्रवाई में भारत ने पूरी तरह पाकिस्तानी एयर डिफेंस सिस्टम को एक्सपोज कर दिया और दुनिया को यह संदेश दे दिया की भारत की सेनाएं जब चाहें, जहां चाहें और जैसे भी चाहें पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचा सकती हैं.”

इसे भी पढ़ें :- पाकिस्तान कंफ्यूजन की दुकान! ट्रंप के गाजा प्लान को इशाक डार ने किया खारिज, शहबाज शरीफ ने बांधे तारीफों के पुल

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version