राष्ट्रपति भवन में इंडोनेशिया के प्रतिनिधिमंडल ने गाया बॉलीवुड सॉन्ग ‘कुछ-कुछ होता है’,देखें VIDEO

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rashtrapati Bhavan: इस साल भारत में गणतंत्र दिवस परेड में मुख्‍य अतिथि के रूप में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो शामिल हो रहे है, जिसके लिए वो अपने एक प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत की अपनी पहली राजकीय यात्रा पर हैं. इस दौरान राष्‍ट्रपति भवन में प्रबोवो सुबिआंतो के प्रतिनिधिमंडल ने उनके सम्‍मान में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित भोज में बॉलीवुड गीत ‘कुछ कुछ होता है’ गाया. जिसका वीडियों भी सामने आया है.

बता दें कि इंडोनेशियाई राष्‍ट्रपति प्रबोतो सुबियांतो भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं. वह कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि हैं.  इसी बीच प्रबोतो सुबियांतो ने कहा कि पीएम मोदी ने इंडोनेशिया को 10 देशों के आसियान समूह के साथ-साथ हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत का महत्वपूर्ण साझेदार बताया है और कहा कि दोनों देश इस क्षेत्र में नियम-आधारित व्यवस्था के लिए प्रतिबद्ध हैं.

 

भारत-इंडोनेशिया व्यापार संबंधों को नई ऊंचाई देने के लिए राजी

दरअसल, शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ विस्तार से बात की. इस दौरान भारत-इंडोनेशिया ने रक्षा और व्यापार संबंधों को नई ऊंचाई देने के साथ ही कई ऐसे फैसले लिए हैं, जो चीन की चिंता का कारण बन सकता है. दोनों देशों ने इस दौरान द्विपक्षीय संबंधों और रक्षा विनिर्माण एवं आपूर्ति श्रृंखला के क्षेत्रों में गति तेज करने के लिए संयुक्त रूप से काम करने पर सहमति जताई है.

इसे भी पढें:-Republic Day 2025: PM मोदी ने गणतंत्र दिवस पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं, जानें क्या बोले…

Latest News

31 October 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

31 October 2026 Ka Panchang: 31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है. षष्ठी तिथि...

More Articles Like This

Exit mobile version