‘बर्दाश्त नहीं करेंगे…’, भारत ने अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी हमलों को लेकर दी कड़ी प्रतिक्रिया

Reaction of India : पाकिस्तान द्वारा काबुल में कथित हवाई हमले में बड़ी संख्या में लोगों की मौत के बाद भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. बता दें कि इस घटना को लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय ने सख्त बयान जारी करते हुए इसे अमानवीय और निंदनीय बताया है, इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय समुदाय से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार भारतीय विदेश मंत्रालय ने काबुल स्थित ओमिद एडिक्शन ट्रीटमेंट अस्पताल पर हुए हवाई हमले की कड़ी निंदा की है. इस दौरान मंत्रालय का कहना है कि 16 मार्च की रात किया गया यह हमला बर्बर, कायरतापूर्ण और अमानवीय है, जिसमें बड़ी संख्या में निर्दोष नागरिकों की जान गई.

घटना को बताया सैन्‍य कार्रवाई

विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट कहा कि यह अस्पताल एक ऐसा संस्थान था, जिसे किसी भी स्थिति में सैन्य लक्ष्य नहीं माना जा सकता. साथ ही आरोप लगाया कि पाकिस्तान इस घटना को सैन्य कार्रवाई बताने की कोशिश कर रहा है.

शांति और स्थिरता के लिए गंभीर खतरा

इस मामले को लेकर मंत्रालय ने ये भी कहा कि पाकिस्तान की यह कार्रवाई अफगानिस्तान की संप्रभुता पर सीधा हमला है और यह क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए गंभीर खतरा पैदा करती है. इतना ही नही बल्कि पाकिस्‍तान की यह हरकत उसके लापरवाह रवैये को भी दर्शाता है.

भारत ने पाकिस्‍तान पर लगाया आरोप

ऐसे में भारत ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान अपनी आंतरिक समस्याओं से ध्यान हटाने के लिए सीमा पार हिंसा का सहारा लेता रहा है और यह घटना उसी प्रवृत्ति का हिस्सा है. विदेश मंत्रालय का कहना है कि रमजान के पवित्र महीने में इस तरह का हमला इसे और भी ज्यादा निंदनीय बनाता है. क्‍योंकि मंत्रालय का मानना है कि यह समय शांति, आत्ममंथन और दया का होता है, ऐसे में अस्पताल और मरीजों को निशाना बनाना किसी भी धर्म या कानून के तहत उचित नहीं है.

भारत ने अफगानिस्‍तान के साथ दिखाई एकजुटता

इसके साथ ही भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस घटना के जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराने और अफगानिस्तान में नागरिकों को निशाना बनाने की घटनाओं को तुरंत रोकने की मांग की है. साथ ही विदेश मंत्रालय ने हमले में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है. बता दें कि भारत ने इस कठिन समय में अफगानिस्तान के लोगों के साथ एकजुटता जताते हुए उसकी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के प्रति अपना समर्थन दोहराया है.

इसे भी पढ़ें :-  वेनेजुएला-ईरान के बाद इस देश को निशाना बना रहे ट्रंप, बोले- ‘इसे हासिल करना…’

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version