अमेरिका के स्वास्थ्य मंत्री बने रॉबर्ट एफ कैनेडी, एक ट्रिलियन डॉलर के बजट वाली एजेंसी की करेंगे निगरानी

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

RFK Junior: अमेरिका में रॉबर्ट एफ कैनेडी जूनियर को स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री नियुक्‍त किया गया है. कैनेडी ने अगले अमेरिकी स्वास्थ्य एवं मानव सेवा सचिव के रूप में शपथ ली है. ऐसे में पूर्व राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार कैनेडी अब लगभग 80,000 कर्मचारियों और एक ट्रिलियन डॉलर के बजट वाली प्रमुख स्वास्थ्य एजेंसियों की देखरेख करेंगे.

बता दें कि कैनेडी के पक्ष में 52 वोट पड़े, जबकि विपक्ष में 48 वोट पड़े. किसी भी डेमोक्रेट ने कैनेडी का समर्थन नहीं किया. वहीं, पूर्व सीनेट बहुमत नेता मिच मैककोनेल कैनेडी के खिलाफ वोट करने वाले एकमात्र रिपब्लिकन थे.

कृषि विभाग के प्रमुख बनें ब्रुक रॉलिन्स

कैनेडी को राष्ट्रपति द्वारा सरकार के लगभग हर स्तर पर तेजी से बदलाव लाने के लिए नियुक्त किया गया है. अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, सीनेट दिन रात काम कर रही है, क्योंकि वो राष्ट्रपति के शेष नामांकितों की पुष्टि करके उनके मंत्रिमंडल को पूरा करने की जल्दी में हैं. ऐसे में ब्रुक रॉलिन्स को सांसदों ने 72-28 के वोट से कृषि विभाग के प्रमुख के रूप में मंजूरी दे दी.

इन एजेंसियों की करेंगे देखरेख

वहीं, कैनेडी ने ओवल कार्यालय में अपना शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया था. पद संभालने के बाद कैनेडी रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी), खाद्य और औषधि प्रशासन (एफडीए), राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान (एनआईएच) और मेडिकेयर और मेडिकेड सेवाओं के केंद्र जैसी एजेंसियों की देखरेख करेंगे.

राष्‍ट्रपति की रेस में भी थें शामिल

कैनेडी अब अमेरिकी स्वास्थ्य उद्योग की देखरेख करेंगे, जिसमें खाद्य सुरक्षा, फार्मास्यूटिकल्स, सार्वजनिक स्वास्थ्य और टीकाकरण शामिल हैं. बता दें कि कैनेडी हाल ही में हुए राष्‍ट्रपति चुनाव के रेस में शामिल थे, लेकिन फिर बाद में वो बाहर हो गए और उन्‍होंने ट्रंप का समर्थन किया.

इसे भी पढें:-रूस ने Chernobyl प्लांट पर हमले वाले यूक्रेन के दावे को किया खंडि‍त, कहा-ट्रंप के युद्ध समाप्त करने के प्रयासो को विफल करना चाहते…

 

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This