रियाद से शव पहुंचते ही गांव में मचा कोहराम, युवक की मिसाइल हमले में गई थी जान, प्रशासन से मुआवजे की मांग

Must Read

Uttar Pradesh: सऊदी अरब के रियाद में संदिग्ध मिसाइल हमले में भारतीय युवक रवि गोपाल की मौत हो गई थी, जो उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले का रहने वाला था. बुधवार को पैतृक गांव में जब 26 वर्षीय रवि गोपाल का शव पहुंचा तो कोहराम मच गया. महमूदाबाद थाना क्षेत्र के बघैन गांव के निवासी रवि गोपाल सितंबर 2025 से रियाद में प्लास्टिक की एक फैक्टरी में वाहन चालक के रूप में काम कर रहे थे.

सुबह करीब साढ़े नौ बजे मिला शव

गोपाल के परिवार के अनुसार फैक्टरी के पास हुए मिसाइल हमले में 18 मार्च की रात को उनकी मौत हो गयी. मनमोहन दयाल ने बताया कि उनके छोटे भाई का शव प्रशासन की मदद से बुधवार सुबह लखनऊ में उन्हें सौंप दिया गया. उन्होंने पहले कहा था कि शव सुबह करीब साढ़े नौ बजे मिला. दोपहर तक शव गांव पहुंच गया. अंतिम संस्कार आज होगा और गांव में पहले से ही तैयारी की जा रही है.

काफिले के साथ रहे नायब तहसीलदार

दयाल ने बताया कि इस दौरान कोई समस्या नहीं हो, यह सुनिश्चित करने के लिए महमूदाबाद के नायब तहसीलदार राकेश कुमार को तैनात किया गया और वह काफिले के साथ रहे. उन्होंने कहा कि परिवार को दूतावास के अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन ने पहले ही सूचित कर दिया था कि शव रियाद से बुधवार सुबह तक लखनऊ लाया जाएगा.

मिसाइल हमले के बाद मलबे में दबने से मौत

इससे पहले परिवार ने दावा किया था कि गोपाल जिस फैक्टरी में काम करते थे उसके पास मिसाइल हमले के बाद मलबे में दबने से उनकी मौत हो गई थी. उन्हें हमले के बाद अस्पताल ले जाया गया था जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. विदेश मंत्रालय ने कहा था कि उसे 18 मार्च को रियाद में एक भारतीय नागरिक के दुखद निधन के बारे में जानकारी मिली.

स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय

उसने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की थी. रियाद में भारतीय मिशन ने शव को भारत वापस लाने के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय किया. गोपाल अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था. उसके परिवार में पत्नी और चार साल का बेटा है. गोपाल के परिवार ने प्रशासन से मुआवजे और सहायता की मांग की है. अधिकारियों ने कहा कि औपचारिकताओं को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए जिला प्रशासन परिवार के संपर्क में है.

इसे भी पढ़ें. 31 मार्च को गुजरात दौरे पर रहेंगे PM Modi, कई शहरी विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास

Latest News

बंगाल में नमाज की आजादी लेकिन पूजा के लिए लेनी पड़ती है अदालत से अनुमति-नितिन नवीन

West Bengal Assembly polls 2026: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) और सत्तारूढ़ तृणमूल...

More Articles Like This