होर्मुज पर ईरान ने दी बड़ी राहत…, मिडिल ईस्ट में फंसे तेल-गैस के 20 भारतीय जहाजों पर भी बड़ा अपडेट

Must Read

Strait of Hormuz : दुनियाभर में तेल और गैस के संकट के बीच ईरान की तरफ से गुड न्यूज आई है. बता दें कि ईरान ने समुद्री रूट स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर जहाजों की आवाजाही को आसान बनाने का ऐलान किया है. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार भारत के 20 जहाज अब भी होर्मुज स्ट्रेट बंद होने की वजह से वेस्ट एशिया में अटके हैं. इस बीच ईरान ने संयुक्त राष्ट्र सिक्योरिटी काउंसिल को संदेश भेजकर बताया है कि वह इस रास्ते पर जहाजों की आवाजाही को आसान करेगा. वहीं, भारत सरकार ने मिडिल ईस्ट में फंसे गैस और तेल के 20 जहाजों पर भी बड़ा अपडेट दिया है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, संदेश में ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने का प्लान शेयर किया है. बता दें कि ईरान ने होर्मुज को खोलने के साथ कुछ शर्तें भी लगाई हैं, इन शर्तों के तहत जिन जहाजों को गैर-शत्रुतापूर्ण (Non-Hostile) माना जाता है, उन्हें यहां से गुजरने की अनुमति दी जा सकती है और वो भी ईरानी अधिकारियों के साथ तालमेल बैठाने और तय किए गए सेफ्टी प्रोटोकॉल करने के बाद. खबर के मुताबिक, अमेरिका और इजरायल से जुड़े जहाजों पर प्रतिबंध लागू रहेगा.

अमेरिका, इजरायल को नहीं मिली अनुमति

इसके साथ ही ईरानी विदेश मंत्रालय की ओर से जारी संदेश में होर्मुज में फंसे जहाजों को लेकर स्पष्ट किया गया है कि अमेरिका, इजरायल के साथ ही उन देशों के तेल-गैस से भरे जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट पार करने की अनुमति दी नहीं जाएगी, जो कि किसी भी तरह से ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई का समर्थन कर रहे हैं.

ईरान की ओर से भेजा गया संदेश

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार ईरान की ओर से संयुक्त राष्ट्र सिक्योरिटी काउंसिल और यूएन के महासचिव एंटोनियो गुतेरस को संदेश भेजा गया था, जो कि लंदन स्थित 176 सदस्यों के अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन को भेजा गया. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस एजेंसी का काम इंटरनेशनल शिपिंग की सेफ्टी और सिक्योरिटी को सुनिश्चित करना है. ऐसे में ईरान का कहना है कि उसने उन देशों के जहाजों को होर्मुज का इस्तेमाल करने से रोकने के लिए जरूरी और उचित उपाय किए हैं, जिन्हें वह हमलावर मानता है.

होर्मुज के रास्ते तेल और गैस की सप्लाई पर बड़ा अपडेट

बता दें कि मंगलवार को भारत सरकार की ओर से होर्मुज के रास्ते तेल और गैस की सप्लाई पर बड़ा अपडेट दिया गया है. इसके साथ ही शिपिंग, वॉटरवेज और पोर्ट्स मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश सिन्हा ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के वेस्ट साइड 20 भारतीय जहाज हैं, जो चेकपॉइंट को पार करने के लिए तैयार हैं. हालांकि, कब तक ये जहाज भारत पहुंचेंगे, फिलहाल इसे लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है.

 इसे भी पढ़ें :- भारत का लेजर हथियार रणनीतिक ताकत को देगा नई ऊंचाई, जानिए क्या है नई टेक्नोलॉजी

Latest News

28 August 2026 Ka Panchang: शुक्रवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

28 August 2026 Ka Panchang: 28 अगस्त 2026 को श्रावण शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि रहेगी और इसी दिन...

More Articles Like This