मॉनसूनी बारिश और लैंड स्लाइड की मार झेल रहें रोहिंग्या, पांच बच्चों समेंत 13 की मौत

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rohingya Refugee Camps: बांग्लादेश में भारी बारिश के बाद हुए लैंड स्लाइड से कॉक्स बाजार के रोहिंग्या रिफ्यूजी कैंप में भारी तबाही मची हुई है. ऐसे में बांग्लादेशी अधिकारी शरणार्थियों को दूसरी जगहों पर भेज रहे हैं. बारिश और भूस्खलन से रोहिंग्या  की स्थिति बद से बदतर हो गई है, जिससे एक बार फिर ये सवाल भी उठा है कि आखिर रोहिंग्याओ के नाम आ रही मोटी रकम उन तक क्यों नहीं पहुंच रही है. इसपर यूनाइटेड नेशंस ऑफिस ऑफ इंटरनल ओवरसाइट सर्विस ने  भी चिंता जताई है.

बांग्लादेशी मीडिया के मुताबिक, लैंड स्लाइड के बाद रोहिंग्या रिफ्यूजी कैंप में फंसे लोगों को निकालने के लिए पुलिस ने वॉलंटियर्स और कम्युनिटी लीडर्स के साथ मिलकर अभियान चलाया है. पिछले कुछ दिनों में लैंडस्लाइड में  13 लोगों की मौत के बाद ये अभियान चलाया जा रहा है. बता दें कि बुधवार इलाके के लिए सबसे मुश्किल दिन था, जब लैंडस्लाइड में कॉक्स बाजार कैंप का एक स्कूल बह गया, जिसमे पांच बच्चों की मौत हो गई.

कॉक्स बाजार में बिगड़े हालात

कॉक्स बाजार के अधिकारियों ने कहा कि वो रिफ्यूजी को खतरे वाले पहाड़ी इलाकों से दूसरी जगह ले जा रहे हैं. बता दें कि अब तक 1 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है. वहीं आने वाले दिनों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए कॉक्स बाजार इलाके में लोगों को और ज्यादा मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है.

बता दें कि कॉक्स बाजार के कैंप में पड़ोसी देश म्यांमार से आए 11 लाख से ज्यादा रोहिंग्या रिफ्यूजी रहते हैं, जो अक्सर मौसम की मार झेलने को भी मजबूर होते हैं. अधिकारियों का कहना है कि चेतावनी के बाद भी शरणार्थी अपने छोटे-छोटे घरों को छोड़ने से कतराते हैं. इससे जनहानि का स्तर बढ़ जाता है.

Latest News

BLA ने पाकिस्तानी आर्मी को बनाया निशाना, दो अलग-अलग हमले में 25 जवानों की मौत

BLA attack Pakistan Army: बलूचिस्तान में सक्रिय अलगाववादी सशस्त्र गुट बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने एक बार फिर पाकिस्तानी...

More Articles Like This

Exit mobile version