रूस: ISIS आतंकियों की बड़ी साजिश नाकाम, सुरक्षा बलों ने किया ढेर

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Russia: रूस में सुरक्षाबलों ने आईएसआईएस की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है. ISIS के आतंकियों ने मॉस्को में एक पुलिस स्टेशन को उड़ाने की योजना बनाई थी. इसके लिए आतंकियों ने एक कार और गैस सिलेंडर खरीदा. इसके बाद आतंकी बम तैयार करना शुरू किए थे. इस साजिश की भनक लगते ही सुरक्षाबलों ने घेराबंदी की और फायरिंग शुरू कर दी. इस फायरिंग में हमले को अंजाम देने जा रहे आतंकी मारे गए.

चार संदिग्‍ध गिरफ्तार

इससे पहले एक अन्य मामले में सुरक्षाबलों ने 4 संदिग्धों को गिरफ्तार किया था. गुरुवार को रूस की शीर्ष सुरक्षा एजेंसी ने बताया था कि उसने सेना के वरिष्ठ अधिकारियों की हत्या की यूक्रेनी साजिश में शामिल होने के आरोप में 4 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. पिछले सप्‍ताह रूस में एक जनरल की हत्या हुई थी.

एफएसबी ने बताया था कि उसने रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों की हत्या की साजिश रचने के आरोप में 4 रूसी नागरिकों को अरेस्‍ट किया है. हमलों के संदिग्ध आरोपी रिमोट कंट्रोल कार बम से वरिष्ठ अधिकारियों में से एक को मारने की षड्यंत्र रच रहे थे.

लेफ्टिनेंट जनरल इगोर किरिलोव की हत्या

एजेंसी ने सैन्य अधिकारियों के नाम नहीं बताए हैं. एफएसबी ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें संदिग्धों की गिरफ्तारी और पूछताछ को दिखाया गया है. हालांकि इनके नाम नहीं सामने आए हैं. जानकारी दें कि 17 दिसंबर को लेफ्टिनेंट जनरल इगोर किरिलोव की उनके अपार्टमेंट के बाहर खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटर पर रखे बम में विस्फोट से हत्या कर दी गई थी. इस हमले में किरिलोव के सहायक भी मारे गए थे. इस हमले की जिम्मेदारी यूक्रेन ने ली थी.

ये भी पढ़ें :- जब Manmohan Singh से मिलने पाकिस्तान से आया था उनका दोस्त, जानिए अपने साथ क्या खास लेकर आया था

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version