Russia-China Military Exercises: रूस और चीन का दो महीने में दूसरा सैन्य अभ्यास, अमेरिका-यूक्रेन के उड़े होश-ओ-हवास

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Russia-China Military Exercises: रूस और चीन की सेना महज दो महीने के भीतर ही दूसरी बार संयुक्त सैन्य अभ्यास करने जा रही हैं. यूक्रेनी हमले के बीच रूस का इस तरह के सैन्य अभ्यास ने यूक्रेन के साथ ही अमेरिका को भी चौका दिया है.

बता दें कि रूस और चीन के बीच इस सैन्य अभ्यास का चीनी सेना ने ऐलान किया है, जो इसी महीने समुद्र में जापान के करीब ओखोटस्क सागर में होने वाला है. इस सैन्य अभ्यास में दोनों देशों के वायु सेना और नौसेना दोनों ही शामिल होगी.

चीन के इस सैन्‍य अभ्‍यास का उद्देश्‍य

चीनी सेना की ओर से जारी किए गए इय बयान के मुताबिक, इस सैन्‍य अभ्‍यास ‘Northern Joint-2024’ का आयोजन चीन की तरफ से किया गया है, जिसमें भाग लेने के लिए रूसी सेना आएगी. यह संयुक्त सैन्य अभ्यास सालाना प्लान के तहत किया जा रहा है. जिसका मुख्‍य उद्देश्य चीनी और रूसी सेनाओं के बीच रणनीतिक समन्वय के स्तर को गहरा करना है. साथ ही सुरक्षा खतरों का संयुक्त रूप से जवाब देने की उनकी क्षमता को बढ़ाना है.

रूस का ‘दयांग-2024′ रणनीतिक अभ्यास

आपको बता दें कि रूस और चीन के बीच किए जा रहे इस संयुक्‍त सैन्य अभ्यास में समुद्री गश्त भी शामिल है, जिसके लिए चीन और रूस के नौसैनिक बेड़े प्रशांत क्षेत्र में गश्त करेंगे. चीन के इस सैनय अभ्‍यास के अलावा रूस इसी साल ‘दयांग-2024’ रणनीतिक अभ्यास का आयोजन करेगी, जिसमें शामिल होने के लिए चीनी सेना रूस में जाएगी.

इसे भी पढें:-रूस चंद्रमा पर स्थापित करेगा न्यूक्लियर पावर प्लांट, भारत और चीन भी देंगे साथ, जानिए क्यों है खास

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version