रूस ने ब्रिटेन को दिया बड़ा झटका, 6 राजनयिको को किया निष्कासित; लगा था जासूसी का आरोप

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Russia expelled 6 Britain diplomats: रूस ने एक बड़ा फैसला लेते हुए ब्रिटेन के 6 राजनयिको को देश से बाहर का रास्ता दिखा दिया है. इन सभी राजनयिकों पर रूस की जासूसी करने का आरोप लगा है. राष्ट्रपति पुतिन के इस फैसले से ब्रिटेन को बड़ा झटका लगा है. रूस की संघीय सुरक्षा सेवा ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी. एक बयान में बताया गया कि राजनयिकों पर जासूसी का आरोप लगा है, जिस कारण से उन्हें दी गई मान्यता को वापस लेने का फैसला किया गया है.

वहीं, रूस की सरकारी टीवी ‘एफएसबी’ ने सुरक्षा सेवा के एक अधिकारी के हवाले से जानकारी दी कि सभी 6 राजनयिकों को निष्कासित किया जाएगा. इस संबंध में दस्तावेज भी तैयार हो गए हैं.

रूस की सरकारी टीवी एफएसबी को जो दस्तावेज मिले हैं उससे पता चलता है कि इन राजनयिको को ब्रिटेन के विदेश मंत्रालय के एक प्रभाग द्वारा भेजा गया था. जिनका मुख्य काम हमारे देश पर रणनीतिक रूप से पराजय थोपना था. इसके लिए वे ‘‘खुफिया जानकारी जुटाने और विध्वंसकारी गतिविधियों में लिप्त’’ थे. रुस का यह कदम उस समय बाहर आया है, जब अमेरिका और ब्रिटेन द्वारा यूक्रेन को 1.5 अरब डॉलर की सहायता कुछ दिनों पहले ही भेजी गई थी.

युद्धग्रस्त देश यूक्रेन के अधिकारियों ने पश्चिमी देशों से मिली मिसाइल का प्रयोग रूस के काफी अंदरूनी क्षेत्रों को निशाना बनाने में करने का संकल्प लिया है. बता दें कि मॉस्को में ब्रिटिश दूतावास से इस बारे में टिप्पणी के एसोसिएटेड प्रेस के अनुरोध पर दूतावास ने तत्काल कुछ नहीं कहा.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version