Russia: दागेस्तान के फ्यूल स्टेशन ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या पहुंची 10 के पार, अधिकारियों ने किया शोक दिवस का ऐलान

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Russia gas station explosion: रूस के दागेस्तान क्षेत्र में शुक्रवार को एक फ्यूल स्टेशन पर विस्फोट हो गया था, जिसमें मरने वाले लोगों की संख्‍या 10 हो गई है, जबकि 11 अन्‍य लोग घायल हुए है. इसकी जानकारी देते हुए रूस के आपातकालीन स्थिति मंत्रालय ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है. वहीं, घटनास्थल पर अभी भी राहत-बचाव का काम जारी है.

बता दें कि रूस के दागेस्तान क्षेत्र से जुड़े घटना पर रूसी जांच समिति ने सुरक्षा नियमों के संभावित उल्लंघन पर एक आपराधिक मामला दर्ज किया है और अब इस मामले में जांच भी शुरू कर दी गई है.

28 सितंबर को शोक दिवस की घोषणा

वहीं, दागिस्तान के अधिकारियों ने शु‍क्रवार के हुए इस विस्फोट में मारे गए लोगों के सम्मान में 28 सितंबर को शोक दिवस की घोषणा भी किया है. इसके अलावा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @NatalkaKyiv के द्वारा धमाके से जुड़ा एक वीडियो भी पोस्ट किया गया है. वीडियों में धुएं का गुब्बार आसमान में उठता हुआ साफ तौर पर दिखाई दे रहा है.

दागेस्तान में बीते साल हुआ था धमाका

आपको बता दें कि रूस की राजधानी मास्को से मखचकाला लगभग 1,600 किलोमीटर दूर दक्षिण में स्थित है. यहां फ्यूल स्टेशन में हुए विस्फोट में मरने वाले लोगों में 2 दो बच्चे भी शामिल हैं. वहीं, इससे पहले भी पिछले साल अगस्त में भी दागेस्तान में एक गैस स्टेशन पर भीषण ब्‍लास्‍ट हुआ था, जिसमें करीब 35 लोगों की मौत हुई थी. जबकि 115 अन्य घायल हो गए थे.

इसे भी पढें:-क्या मिट जाएगा फिलिस्तीन का अस्तित्व‍? UNGA में नेतन्याहू के दिखाए गए नक्शे में नहीं दिखा नामों-निशान

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version