हम भी रिश्ता मजबूत…, भारत-रूस की दोस्ती देखकर पाकिस्तान में मची खलबली, शहबाज ने पुतिन से कहा…

Russia-Pakistan : वर्तमान समय में चीन में भारत और रूस की दोस्ती देखकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को मिर्ची लगी है. ऐसे में उन्होंने रूस के राष्ट्रपति के साथ बातचीत करते समय पाकिस्तान भी रूस से मजबूत रिश्ते चाहता है. बता दें कि SCO समिट में भाग लेने के लिए पाकिस्तान के PM और रूसी राष्ट्रपति चीन में मौजूद थे. इसी दौरान दोनों के बीच ये बातचीत हुई.

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार शहबाज शरीफ ने पुतिन से कहा कि “भारत के साथ आपके संबंधों का सम्मान है लेकिन हम भी रूस के साथ अपने रिश्‍ते को मजबूत बनाना चाहते हैं.” इस दौरान शरीफ का कहना है कि हम भारत के साथ आपके संबंधों का सम्मान करते हैं और यह बिल्कुल ठीक है. उन्‍होंने ये कहा कि ये संबंध क्षेत्र की भलाई, प्रगति और समृद्धि के लिए पूरक होंगे.

पाक का रूस से रिश्‍ता मजबूत करने का इरादा

दोनों नेताओं के बीच बातचीत को लेकर शरीफ ने पुतिन से कहा कि “पिछले कई वर्षों में लगातार हमारे संबंधों में सुधार हुआ है. ऐसे में उन्‍होंने क्षेत्रों के प्रति प्रतिबद्धता और रुचि के लिए धन्यवाद जताते हुए कहा कि मैं अपने द्विपक्षीय संबंधों को निर्णायक रूप से मजबूत करने का इरादा रखता हूं.”

शहबाज ने की पुतिन की तारीफ

रूस के सरकारी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस बात पर जोर देते हुए शहबाज शरीफ ने कहा कि पुतिन एक बहुत ही गतिशील नेता हैं और वर्तमान समय में अब रूस और पाकिस्तान सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. उनका कहना है कि पाकिस्तान रूस के साथ व्यापार संपर्क, ऊर्जा, कृषि, निवेश, रक्षा, संस्कृति और लोगों के बीच आदान-प्रदान के क्षेत्र में संबंधों का विस्तार करने के लिए उत्सुक है.

दोनों नेताओं के बीच कई मुद्दों पर हुई बातचीत

इतना ही नही बल्कि दोनों नेताओं ने दक्षिण एशिया, अफ़ग़ानिस्तान, मध्य पूर्व के साथ यूक्रेन संघर्ष की स्थिति पर भी चर्चा की. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने बहुपक्षीय मंचों पर चल रहे सहयोग के साथ फ़िलिस्तीन और कश्मीर के मुद्दों और विवादों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया.

पुतिन ने शहबाज को दिया निमंत्रण

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार नवंबर में शरीफ ने रूस आने और शासनाध्यक्षों के लिए शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के एक कार्यक्रम में भाग लेने के पुतिन के निमंत्रण को भी स्वीकार किया और कहा कि “मुझे रूस आकर बहुत खुशी होगी.”

 इसे भी पढ़ें :- दुनिया के सामने चीन ने दिखाई अपनी ताकत, लड़ाकू विमान समेत उतारे विध्वंसक हथियार

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version