रूस का यूक्रेन पर ड्रोन और मिसाइलों से बड़ा हमला, ऊर्जा संयंत्र तबाह, जेलेंस्की बोलें-आतंकित करना रूस की रणनीति

Ukraine: रूस ने मंगलवार को ऊर्जा संयंत्रों और पावर ग्रिड को निशाना बनाकर यूक्रेन पर बड़ा हमला किया. इस हमले में 450 से अधिक ड्रोन और 70 से अधिक विभिन्न मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया. इससे देश के कई हिस्सों में बिजली गुल हो गई और ठंड में हजारों लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं. जेलेंस्की ने सहयोगी देशों से अधिक वायु रक्षा प्रणाली मुहैया कराने और रूस पर अधिकतम दबाव डालने का आग्रह किया है.

बड़े शहर खार्किव सहित आठ क्षेत्रों पर हमला

यूक्रेनी ऊर्जा मंत्री ने बताया कि बीती रात की हवाई हमलों में राजधानी कीव और देश के दूसरे सबसे बड़े शहर खार्किव सहित आठ क्षेत्रों पर हमला किया गया. इसके कारण बिजली आपूर्ति ठप हो गई और शून्य से 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे तापमान में रहने वाले लोगों की परेशानियां बढ़ गईं. यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा कि इस हमले में नौ लोग घायल हुए हैं.

लोगों को आतंकित करना रूस की रणनीति

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इसे रूस की रणनीति बताया. कहा कि भीषण ठंड का फायदा उठाकर लोगों को आतंकित करना रूस की रणनीति है. ऊर्जा संयंत्रों को जानबूझकर निशाना बनाया गया, जिसमें रिकॉर्ड संख्या में बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल हुआ. जेलेंस्की ने सहयोगी देशों से अधिक वायु रक्षा प्रणाली मुहैया कराने और रूस पर अधिकतम दबाव डालने का आग्रह किया ताकि 24 फरवरी 2022 को शुरू हुए युद्ध को समाप्त किया जा सके.

यूक्रेनी जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच मतभेद

नाटो महासचिव ने भी कीव का दौरा किया और कहा कि शांति वार्ता से पहले हुए ये हमले रूस के इरादों पर संदेह पैदा करते हैं. उन्होंने इसे शांति प्रयासों के लिए बेहद बुरा संकेत बताया. हालांकि युद्ध के सबसे बड़े विवाद रूस के कब्जे वाली यूक्रेनी जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच मतभेद बने हुए हैं. इसी मुद्दे पर वार्ता में हल निकालना सबसे बड़ा लक्ष्य है लेकिन फिलहाल किसी व्यापक समझौते की संभावना कम दिखाई दे रही है.

इसे भी पढ़ें. ओछी राजनीति पड़ी भारी: अजय राय के खिलाफ सड़कों पर फूटा सरोजनीनगर का जनाक्रोश, पुतला दहन कर जताया प्रचंड विरोध

Latest News

Sawan 2026: सावन में इन 4 राशियों पर रहेगी भगवान शिव की विशेष कृपा, धन-समृद्धि के साथ मिल सकती है बड़ी सफलता

सावन 2026 में भगवान शिव की विशेष कृपा 4 राशियों पर बनी रह सकती है. जानिए किन राशियों को धन लाभ, करियर में सफलता और पारिवारिक सुख मिलने के योग हैं.

More Articles Like This

Exit mobile version