रूस-यूक्रेन युद्ध के चपेट में आम जनता, दो दिन में 34 मौतें, फ्रांस जेलेंस्की को देगा इंटरसेप्टर मिसाइलें

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग में की चपेट में आम नागरिक आ रहें हैं. यूक्रेन के क्रिवी में रूसी ड्रोन हमले के जवाब मे की गई कार्रवाई में रूस के दक्षिणी येयस्क में दो बच्चों की मौत हो गई. इसके अलावा कई लोग घायल भी हुए है. वहीं, यूक्रेन में रूसी हमलों का सिलसिला भी जारी रहा, जिसमें एक दिन पहले क्रिवी रिह के शॉपिंग सेंटर पर हमले में 16 लोगों की मौत और 130 से ज्यादा लोग घायल हुए थे. घायलों में 22 बच्चे भी शामिल हैं.
यह शहर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की का गृहनगर है.
क्षेत्रीय गवर्नर ओलेक्सांद्र हांझा के अनुसार, 29 घायलों की हालत गंभीर है, जिनमें पांच बच्चे भी शामिल हैं. वहीं, शनिवार सुबह तक 9 लोगों के लापता होने की जानकारी सामने आई थी, जिनमें दो बच्चे भी हैं. इसके अलावा राहत और बचाव दल मलबे को हटाने और लोगों की तलाश में जुटे हैं. बता दें कि दो दिनों में दोनों ओर से हुए हमले में लगभग 34 लोगों की मौत हुई. वहीं, यूक्रेन जंग के बीच शुक्रवार को रूसी ड्रोन हमलों ने भारी तबाही मचाई है.

एक के बाद दूसरा ड्रोन हमला

इस बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने हमले को बेहद निंदनीय बताया है. इस दौरान उन्होंने रूस पर गंभीर आरोप भी लगाए. उनके मुताबिक, पहले ड्रोन के हमले के करीब आधे घंटे बाद दूसरा रूसी ड्रोन शॉपिंग सेंटर से टकराया. इस बीच जेलेंस्की का दावा है कि दूसरा हमला जानबूझकर आपातकालीन सेवाओं और बचावकर्मियों को निशाना बनाने के लिए किया गया था. उन्होंने इस हमले को बर्बरता करार देते हुए कहा कि यूक्रेन इसका जवाब देगा. हमले के बाद घटनास्थल से काले धुएं का बड़ा गुबार उठता दिखाई दिया. मलबे के नीचे दबे लोगों की तलाश जारी है.

फ्रांस देगा यूक्रेन को और इंटरसेप्टर मिसाइलें

कीव रूस के बढ़ते हवाई हमलों के बीच फ्रांस ने यूक्रेन को अतिरिक्त इंटरसेप्टर मिसाइलें देने का ऐलान किया है. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि यूक्रेन को अपने आसमान की रक्षा करने के लिए जरूरी साधन उपलब्ध कराना बेहद अहम है. इस बीच, मैक्रों ने कहा कि यूक्रेन को रूसी हमलों से बचाने के लिए उसकी हवाई रक्षा को मजबूत करना जरूरी है.

Latest News

ड्रग्स मामले में बॉलीवुड एक्टर रोहुल्लाह मेहदी गिरफ्तार, पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में बिछाया था जाल

Rohullah Mehdi: मुंबई में बॉलीवुड-ड्रग्स कनेक्शन सामने आया है, इस मामले में अभिनेता रोहुल्लाह मेहंदी को फिल्म सेट से...

More Articles Like This

Exit mobile version