रूस ने यूक्रेन पर किए ड्रोन से हमले, तीन मासूमों व पिता की मौत, गर्भवती मां की हालत भी गंभीर

Must Read

Kyiv: रूस ने रात के समय यूक्रेन के उत्तर-पूर्वी खारकीव क्षेत्र में एक रिहायशी मकान को निशाना बनाया. भीषण ड्रोन हमले में पूरा परिवार तबाह हो गया. अधिकारियों के अनुसार बोहोदुखिव कस्बे में में एक पिता और उसके तीन छोटे बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई. खारकीव क्षेत्रीय अभियोजक कार्यालय के मुताबिक हमले में मकान पूरी तरह नष्ट हो गया और आग लग गई, जिससे परिवार के सभी सदस्य मलबे के नीचे दब गए.

मां की हालत बेहद गंभीर

मृतकों में 34 वर्षीय पिता, दो साल के जुड़वा बेटे और उनकी एक साल की बेटी शामिल हैं. मलबे से जीवित निकाली गई मां की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है. वह 35 सप्ताह की गर्भवती हैं और उन्हें विस्फोट के कारण गंभीर चोटें, दिमागी आघात, जलने के घाव और सुनने की क्षमता में नुकसान हुआ है.

Geran-2 ड्रोन से किया गया हमला

यूक्रेनी अधिकारियों ने पुष्टि की है कि यह हमला Geran-2 ड्रोन से किया गया, जो ईरानी शाहिद ड्रोन का रूसी संस्करण माना जाता है. यूक्रेन की वायुसेना के अनुसार रूस ने बीती रात यूक्रेन पर कुल 129 लंबी दूरी के ड्रोन दागे. यह हमला ऐसे समय हुआ है जब रूस-यूक्रेन युद्ध लगभग चार साल पूरे करने वाला है और अमेरिका के नेतृत्व में शांति प्रयास जारी हैं.

एक अपार्टमेंट को भी नुकसान

जवाबी कार्रवाई में यूक्रेनी ड्रोन हमले से रूस के वोल्गोग्राद शहर में एक औद्योगिक संयंत्र में आग लग गई. वोल्गोग्राद क्षेत्र के गवर्नर आंद्रेई बोचारोव ने बताया कि ड्रोन के टुकड़ों से एक अपार्टमेंट इमारत को भी नुकसान पहुंचा है. इसके अलावा सुरक्षा कारणों से रूस के आठ हवाई अड्डों पर कुछ समय के लिए उड़ानें निलंबित करनी पड़ीं.

इसे भी पढ़ें. “गा रहा है गीत यूपी, योगी जी के नाम का” बजट भाषण में वित्त मंत्री का शायराना अंदाज, की CM योगी की तारीफ

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This