Russia ने उत्तर कोरिया को दीं एंटी-एयर मिसाइलें, बदले में मिले 10,000 से अधिक सैनिक; साउथ कोरिया का दावा

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Russia-Ukraine War: दक्षिण कोरिया और अमेरिका ने हाल ही में यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में उत्‍तर कोरिया द्वारा रूसी सेना के बेडे में करीब 10 हजार सैनिकों को शामिल करने की बात कही गई थी, जिसे लेकर अब दक्षिण कोरिया ने बड़ा खुलासा किया है. उसने दावा किया है कि रूस ने उत्तर कोरिया को एंटी-एयर मिसाइल और अन्य हथियारों की आपूर्ति की है, जिसके बदले में उत्तर कोरिया ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस की मदद के लिए अपने 10 हजार से अधिक सैनिक रूस भेजे हैं.

रूस ने भी की उत्तर कोरिया की आर्थिक मदद

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रीय सुरक्षा निदेशक शिन वोंसिक ने शुक्रवार को बताया कि रूस ने उत्तर कोरिया की वायु रक्षा प्रणाली को और मजबूत करने के लिए उसे एंटी-एयर मिसाइलों और अन्य उपकरणों की आपूर्ति की है. वहीं, रूस ने भी उत्तर कोरिया को आर्थिक मदद दी है.

ऐसे में सिओल और वॉशिंगटन की टेंशन इस बात को लेकर बढ़ी हुई है कि रूस अपनी संवेदनशील परमाणु और मिसाइल तकनीक भी उत्तर कोरिया को हस्तांतरित कर सकता है.

‘13000 से ज्यादा तोपखाने भेज चुका उत्तर कोरिया’

हालांकि इससे पहले साउथ कोरिया की खुफिया एजेंसी ने कहा था कि उत्तर कोरिया ने हाल ही में रूस को अतिरिक्त तोपखाना प्रणाली भी भेजी हैं. राष्ट्रीय खुफिया सेवा ने हाल ही में कहा था कि उत्तर कोरिया ने अगस्त 2023 से अब तक रूस को 13 हजार से अधिक कंटेनर तोपखाने, मिसाइल और अन्य पारंपरिक हथियार भेजे हैं, जिससे की रूस के हथियार भंडार को भरने में मदद की जा सके.

दोनों देशों के बीच हुआ नया समझौता

वहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हफ्ते की शुरुआत में उत्तर कोरिया और रूस ने प्योंगयांग में उच्च स्तरीय वार्ता के बाद आर्थिक सहयोग बढ़ाने के लिए एक नया समझौता किया था, जिसकी जानकारी दोनों देशों के सरकारी समाचार एजेंसियों ने दी है.

इसें भी पढें:-उत्तर कोरिया ने अमेरिका को दी परमाणु युद्ध की धमकी, कहा- वॉशिंगटन का रवैया आक्रामक और शत्रुतापूर्ण

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version