पंजाब में AAP के नए अध्यक्ष बने अमन अरोड़ा, इनको मिली उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Panjab: पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) के नए अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर दिया गया है. कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा को आम आदमी पार्टी पंजाब का नया अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया गया है. पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर इसकी जानकारी दी है. इसके अलावा विधायक शेर सिंह कलसी को आम आदमी पार्टी पंजाब का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

सीएम भगवंत मान ने किया पोस्ट

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा, ‘आज मैंने पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी अपने दो करीबी साथी कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और विधायक अमनशेर सिंह शैरी कलसी को सौंप दी है. पार्टी ने फैसला किया है कि अमन अरोड़ा पार्टी अध्यक्ष और शैरी कलसी वर्किंग प्रेसीडेंट के तौर पर काम करेंगे. मुझे अपने दोनों साथियों पर पूरा भरोसा है कि वे आगामी समय में पार्टी और संगठन को पंजाब में और मजबूत करेंगे और नई ऊंचाइयों तक लेकर जाएंगे.’

सीएम मान ने पहले ही जताई थी इच्‍छा

आपको ये भी बता दें कि, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चबेवाल विधानसभा क्षेत्र में मीडिया से बातचीत करते हुए इच्छा जताई थी कि मैं चाहता हूं कि पंजाब में प्रधानी किसी और को दी जाए. सीएम मान ने कहा था कि मुख्यमंत्री के रूप में कई महत्‍वपूर्ण काम होते हैं, इसलिए पार्टी के लिए पूर्णकालिक अध्यक्ष नियुक्त किया जाना चाहिए. जानकारी दें कि सीएम भगवंत मान पिछले सात साल से आम आदमी पार्टी पंजाब के अध्यक्ष हैं.

ये भी पढ़ें :- बाबा बागेश्वर की पदयात्रा में पहुंचे Khesari Lal Yadav, हिंदू राष्ट्र को लेकर कही ये बात

Latest News

Aaj Ka Rashifal 3 July 2026: आज इन राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal, 03 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version